नाबालिग छात्रा को घर में अकेला पाकर बदमाश ने किया चाकू की नोंक पर बलात्कार

By दिनेश शुक्ल | Feb 10, 2021

जबलपुर। मध्य प्रदेश में जबलपुर के घमापुर थानांतर्गत घर में अकेली पढ़ाई कर रही नाबालिग छात्रा के साथ बदमाश ने चाकू की नोंक पर बलात्कार किया, इसके बाद वह छात्रा को धमकी देकर आए दिन दुराचार करता रहा, बदमाश से परेशान होकर छात्रा ने परिजनों की मदद से बुधवार को थाना पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दिया, जिसपर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दिया है। 

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में बदलाव की बयार आंधी में बदलने वाली है: डॉ. नरोत्तम मिश्रा

छात्रा ने विरोध किया तो चाकू अड़ाकर बलात्कार किया, इसके बाद उसके भाई को जान से मारने की धमकी देकर आए दिन हवस का शिकार बनाता रहा। बदमाश की हरकतों से परेशान हो चुकी छात्रा ने पिछले दिन अपनी मां को विनोद की करतूत के बारे में बताया तो मां भी स्तब्ध रह गई। छात्रा ने परिजनों की मदद से आज थाना पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दिया। जिस पर पुलिस ने आरोपी विनोद के खिलाफ पास्को एक्ट एवं बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर आरोपी की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार