दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी से पूछा- आप परजीवी है या भाषणजीवी

Digvijay Singh asked Prime Minister Modi
दिनेश शुक्ल । Feb 10 2021 9:45PM

दिग्विजय सिंह ने बुधवार को किए ट्वीट में लिखा कि जब भगत सिंह जैसे युवा फांसी चढ़ रहे थे, तब गुरु गोलवलकर ने भी अपने स्वयंसेवकों से कहा था, 'आंदोलनजीवी 'पागलों' की टोली से दूर रहें। आंदोलनजीवियों ने फिर भी देश आजाद करा लिया। दिग्विजय सिंह ने इसके लिए हैशटेग भी दिया #आंदोलनजीवी vs #भाषणबाजी।

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मंगलवार को राज्यसभा में दिये गए गयान को लेकर कांग्रेस हमलावर हो गई है। उनके इस बयान की निंदा करते हुए राज्यसभा सांसद व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने उनसे पूछा है कि मोदी जी आप क्या हैं? परजीवी, भाषणजीवी, आंदोलनजीवी स्वजीवी? इधर, प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा और चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने दिग्विजय के बयान की कड़ी आलोचना की है।

 

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में बदलाव की बयार आंधी में बदलने वाली है: डॉ. नरोत्तम मिश्रा

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी पर इशारों ही इशारों में तंज कसा है। उन्होंने तंज कसते हुए एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें भाजपा के कई वर्तमान नेताओं के पूर्व में किए गए आंदोलन की तस्वीरें दिखाई गई है। दिग्विजय सिंह ने बुधवार को किए ट्वीट में लिखा  कि जब भगत सिंह जैसे युवा फांसी चढ़ रहे थे, तब गुरु गोलवलकर ने भी अपने स्वयंसेवकों से कहा था, 'आंदोलनजीवी 'पागलों' की टोली से दूर रहें। आंदोलनजीवियों ने फिर भी देश आजाद करा लिया। दिग्विजय सिंह ने इसके लिए हैशटेग भी दिया #आंदोलनजीवी vs #भाषणबाजी।

 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के सेंधवा में 104 पेटी अवैध शराब के साथ 6 आरोपित गिरफ्तार

इधर, दिग्विजय सिंह के इस बयान के बाद प्रदेश में सियासत गर्मा गई है। प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने भी दिग्विजय सिंह के बयान को शर्मनाक बताया है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी को खुश करने के लिए अनर्गल बयानबाजी करते रहते हैं। वे अपनी मानसिकता खो चुके हैं। वहीं, गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भी कहा कि कांग्रेस नेता अब अपना जनाधार खोते जा रहे हैं। वे ट्वीटर, टीवी और पेपर तक ही सीमित रह गए हैं।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़