'भुला दूंगा' के बाद Sidnaaz लेकर आ रहे हैं नया रोमांटिक सॉन्ग, जानें कब होगा रिलीज

By रेनू तिवारी | Mar 26, 2020

बिग बॉस 13 की सबसे हिट शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी घर के बाहर आ चुकी है लेकिन अभी भी लोगों के बीच इनका क्रेज नहीं कम हुआ। 24 मार्च को दोनों का मोस्ट अवेटिड वीडियो सॉन्ग 'भुला दुंगा' रिलीज हुआ था जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला। रिलीज होते ही ये गाना सोशल मीडिया पर सबसे उपर ट्रेंड कर रहा था।

इसे भी पढ़ें: भायखला के कब्रिस्तान में दफनायी गयीं मशहूर अभिनेत्री निम्मी

गाने में दोनों की केमिस्ट्री को लोग काफी एंजोय कर रहे थे। सिडनाज के फैंस ने इस जाने को खूब शेयर किया। सिडनाज की पॉपुलेरिटी को देखते हुए काफी लोग अब दोनों का साथ में कास्ट करके वीडियो सॉन्ग बनाना चाहते हैं।

 

इसे भी पढ़ें: टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस संजीदा शेख कर रही हैं इस बॉलीवुड स्टार को डेट?

सिडनाज के खबरियों से पता चला है कि दोनों एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं। दोनों को लेकर एक नया वीडियो सॉन्ग बनाने की तैयारी है। खबरों की मानें तो अबल शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला टॉनी कक्कर और नेहा कक्कर के गाने में एक्ट करते हुए दिखाई देने वाले हैं। पहले गाने को देखते हुए ये गाना भी रोमांटिक सॉन्ग होगा।

आपको बता दें कि बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला और तीसरी रनअप शहनाज गिल शो के सबसे लोकप्रिय सदस्य थे। शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की दोस्ती काफी अच्छी थी लेकिन शो के दौरान ही दे भी देखा जाने लगा था कि शहनाज गिल सिद्धार्थ को पसंद करने लगी थी। दोनों का रूठना मनाना दर्शकों को खूब पसंद आता था।

प्रमुख खबरें

Messi event controversy के बाद बंगाल में खेल मंत्रालय की कमान संभालेंगी ममता बनर्जी

IPL 2026 नीलामी: यूपी के प्रशांत वीर पर CSK ने लगाया 14.20 करोड़ का बड़ा दांव

IPL 2026 नीलामी: कैमरन ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, KKR ने लगाए 25.20 करोड़

इंडसइंड बैंक में HDFC समूह की एंट्री, भारतीय रिज़र्व बैंक से 9.5% हिस्सेदारी की मंजूरी