भायखला के कब्रिस्तान में दफनायी गयीं मशहूर अभिनेत्री निम्मी

nimmi

60 के दशक की मशहूर अभिनेत्री निम्मी का निधन हो गया। निम्मी को भायखला के रहमताबाद कब्रिस्तान में दफनाया गया। परिवार के लागों ने बताया, निम्मी जी के करीबी रिश्तेदारों ने शाम करीब चार बजे कब्रिस्तान में दफनाया।

मुंबई। ‘‘आन’’,‘‘ बरसात’’और ‘‘दीदार’’ जैसी हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी 1950 और 60 के दशक की मशहूर अभिनेत्री निम्मी का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 88 वर्ष की थीं।निम्मी का बृहस्पतिवार को मुंबई में अंतिम संस्कार किया गया। उनके परिवार के लोगों ने बताया कि अभिनेत्री को सांस लेने में दिक्कत होने के बाद उपनगरीय जुहू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी कल शाम को मृत्यु हुई।

इसे भी पढ़ें: टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस संजीदा शेख कर रही हैं इस बॉलीवुड स्टार को डेट?

निम्मी को भायखला के रहमताबाद कब्रिस्तान में दफनाया गया। परिवार के लागों ने बताया, निम्मी जी के करीबी रिश्तेदारों ने शाम करीब चार बजे कब्रिस्तान में दफनाया। उनका असली नाम नवाब बानो था और निम्मी नाम फिल्मकार राज कपूर ने दिया था जिन्होंने अपनी फिल्म ‘अंदाज’के सेट पर एक शर्मीली किशोरी के रूप में निम्मी को पहली बार देखा था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़