CM बोम्मई की रणनीति से प्रसन्न हुए PM मोदी समेत यह तमाम नेता, 3 सीटों पर मिली जीत के लिए दी जमकर बधाई

By अनुराग गुप्ता | Jun 11, 2022

बेंगलुरू। कर्नाटक में 4 सीटों के लिए चुनाव हुए। ऐसे में भाजपा का 2 सीटों पर जीतना तय माना जा रहा था लेकिन भाजपा ने ऐसे समीकरण साधे की भाजपा को 2 नहीं बल्कि 3 सीटों पर जीत मिली और एक सीट कांग्रेस के खाते में गई। राज्यसभा चुनाव में भाजपा को उम्मीद से ज्यादा एक सीट मिली। जिसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की सराहना की। 

प्रधानमंत्री मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी मुख्यमंत्री बोम्मई की सराहना की। अमित शाह ने कहा कि राज्यसभा में पार्टी की ताकत बढ़ाने के लिए कर्नाटक की ओर से यह एक बड़ा उपहार है। 

इसे भी पढ़ें: चुनाव आयोग ने लिया उनका पक्ष, ये कोई बड़ी जीत नहीं, राज्यसभा चुनाव में बीजेपी से मात खाने के बाद कुछ ऐसा आ रहा शिवसेना का रिएक्शन  

कैसा रहे कर्नाटक के नतीजे ?

राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 2 उम्मीदवारों को और जेडीएस ने एक उम्मीदवार को मैदान में उतारा था। ऐसे में निर्मला सीतारमण, लहर सिंह सिरोया और अभिनेता जग्गेश ने जीत दर्ज की। जबकि कांग्रेस के जयराम रमेश उच्च सदन पहुंचने में कामयाब हुए।

प्रमुख खबरें

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्तूबर को घटस्थापना, मां दुर्गा पूजा के लिए नोट करें जरूरी Samagri List

Vatican से 7 अक्टूबर 1950 को Mother Teresa को मिली थी Missionaries of Charity की मंजूरी

RBI Monetary Policy | आम जनता को बड़ा झटका! RBI ने 4 साल बाद बढ़ाया रेपो रेट, अब 5.5% हुई दर, अब महंगे होंगे होम, कार और पर्सनल लोन

PM Narendra Modi के जनप्रतिनिधि के 25 वर्ष पूरे, CM योगी ने दी बधाई