ब्रैडमैन के बाद कोहली ने सबसे कम पारियों में 25 टेस्ट शतक पूरे किए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 16, 2018

 पर्थ। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे क्रिकेट के तीसरे दिन रविवार को यहां 25वां टेस्ट शतक पूरा किया और इस दौरान सर डान ब्रैडमैन के बाद सबसे कम पारियों में यह उपलब्धि हासिल करने में सफल रहे। कोहली का आस्ट्रेलियाई सरजमीं पर यह छठा टेस्ट शतक है और इसके साथ ही उन्होंने महान बल्लेबाज और अपने बचपन के हीरो सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली। कोहली ने 127 पारियों में 25 टेस्ट शतक पूरे किए जबकि तेंदुलकर 130 पारियों के साथ इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। ब्रैडमैन ने सिर्फ 68 पारियों में यह कारनामा किया था।

यह भी पढ़ें: भारत की गेंदबाजों की गलतियों से ऑस्ट्रेलिया लेगा सीख: एलेन बॉर्डर

तीस वर्षीय कोहली हालांकि लंच से पहले विवादास्पद कैच का शिकार बने लेकिन वह भारत को काफी हद तक वापसी दिलाने में सफल रहे।कोहली ने मिशेल स्टार्क पर चौके के साथ आस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना सातवां शतक पूरा किया। शतक पूरा करने के बाद कोहली ने अपना हेलमेट उतारकर ओपटस स्टेडियम की हरी पिच पर रख दिया। भारतीय प्रशंसकों ने स्टैंड्स से चिल्लाकर उनकी हौसला अफजाई की। भारतीय कप्तान ने इस दौरान अपनी अंगुली से इशारे किए जिन्हें देखकर लगा कि वह कहना चाह रहे हैं कि मैं मुंह की जगह अपने बल्ले से बातें करूंगा।उनके जश्न के इस तरीके पर दुनिया भर में क्रिकेट जगत से जुड़े लोगों ने ट्वीट किए। 

यह भी पढ़ें: निजी समारोह में शादी के बंधन में बंधे साइना नेहवाल और कश्यप

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वान ने ट्वीट किया, ‘‘अगर किसी ने सभी अलग अलग प्रारूपों में इससे बेहतर बल्लेबाज देखा है तो फिर मैंने उसे नहीं देखा... विराट कोहली बेजोड़ है... उसका ‘बल्ले को बोलने दीजिए’ जश्न का तरीका पसंद आया।’’ आस्ट्रेलिया के पूर्व महान स्पिनर शेन वार्न ने लिखा, ‘‘एक और बेहतरीन शतक पर कोहली को बधाई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे और इस ग्रह पर मौजूद किसी भी अन्य बल्लेबाज से पूरी तरह से अलग स्तर। देखने में बेहद मजा आता है- काफी अच्छा खेले।’’ 

प्रमुख खबरें

Mahua Moitra का Suvendu पर बयान: TMC सांसद ने कहा, सिर्फ़ चटपटी बातें न चुनें, संदर्भ समझें

FIFA WC में Morocco का जलवा! सबसे ज़्यादा जीत और गोल का African Record बनाया

Hormuz Strait पर बढ़ा तनाव: Iran की IRGC Navy की खुली चेतावनी, नए Shipping Route पर होगी सख्त कार्रवाई

Indian Air Force: IAF Recruitment में बड़ा बदलाव, अब GATE Score से Technical Branch में मिलेगी सीधी एंट्री