Charlie Kirk assassination के बाद क्या ट्रंप भी निशाने पर हैं? व्हाइट हाउस ने उठाया ऐसा कदम, हर ओर हो रही चर्चा

By अभिनय आकाश | Sep 12, 2025

यूटा वैली विश्वविद्यालय में कंजरवेटिव एक्टिविस्ट चार्ली कर्क की गोली मारकर हत्या के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई।  31 वर्षीय टर्निंग पॉइंट यूएसए के संस्थापक को एक बंदूकधारी ने परिसर में भाषण देते समय छत से गोली मार दी थी। गवर्नर ने इस हत्या को पॉलिटिकल एसैसिनेशन करार दिया। इस घटना के बाद, ट्रंप के सार्वजनिक कार्यक्रमों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। 11 सितंबर, 2001 के हमलों की बरसी पर पेंटागन में आयोजित होने वाले समारोह को भवन की दीवारों के बाहर अपने पारंपरिक स्थान से हटाकर एक आंतरिक प्रांगण में स्थानांतरित कर दिया गया। न्यूयॉर्क के यांकी स्टेडियम में ट्रंप के दौरे के लिए भी अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई, जहाँ वे डेट्रॉइट टाइगर्स के खिलाफ मैच देखने वाले थे।

इसे भी पढ़ें: कोई औचित्य नहीं...चार्ली किर्क की हत्या पर फूटा दुनिया का गुस्सा

अधिकारियों ने छात्रों और निवासियों से सतर्क रहने का आग्रह किया है और यूटा गोलीबारी की जाँच जारी रहने तक जानकारी देने की अपील की है। ट्रम्प और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने किर्क को श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें अपना मित्र, सहयोगी और युवा रूढ़िवाद की अग्रणी आवाज़ बताया। ट्रम्प ने घोषणा की कि वह किर्क को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ़ फ़्रीडम से सम्मानित करेंगे, जबकि उपराष्ट्रपति वेंस और उनकी पत्नी उषा, साल्ट लेक सिटी में किर्क के परिवार से मिलने वाले थे।

प्रमुख खबरें

Jamia Millia Islamia को भारत विरोधी गतिविधियों का अड्डा नहीं बनने देंगे: VHP

सुरक्षा चिंताओं के कारण IndiGo ने Saudi Arabia की उड़ानें 31 अक्टूबर तक रोकीं

Delhi Metro की Airport Express Line पर चिपके मिले सरकार विरोधी पोस्टर, अज्ञात लोगों पर FIR

Jamia Millia Islamia के पास प्रदर्शन के दौरान Congress MP Imran Masood समेत 10 हिरासत में