By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 24, 2026
दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर एक मेट्रो ट्रेन के अंदर सरकार के प्रदर्शन पर सवाल उठाने और विभिन्न मुद्दों को उठाने वाले दो पोस्टर चिपके मिलने के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि पोस्टर में क्यूआर कोड के जरिये लोगों को एक ऑनलाइन समूह से जुड़ने के लिए भी आमंत्रित किया गया था।
प्राथमिकी के मुताबिक, ट्रेन के केबिन से अंदर निरीक्षण करने के दौरान उन्होंने एक सीट पर दो पोस्टर चिपके देखे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि ट्रेन के अंदर पोस्टर चिपकाने वाले व्यक्ति की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।