पिता की करारी शिकस्त के बाद ढीले पड़े संघमित्रा मौर्य के तेवर, कहा- मैं बीजेपी में थी और रहूंगी

By अभिनय आकाश | Mar 11, 2022

बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में शानदार जीत दर्ज की है। वहीं समाजवादी पार्टी पिछली बार की तुलना में इस बार दोगुनी सीटें जीतने में सफल हो गई। लेकिन चुनाव से ठीक पहले बीजेपी से सपा में दलबदल कर आने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य को पराजय ही मिली। बीजेपी को नेस्तोनाबूद करने का दंभ भरने वाले मौर्य की बेटी संघमित्रा मौर्य वैसे तो बीजेपी से ही सांसद हैं। लेकिन चुनाव के वक्त वो अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ मोर्चा खोले नजर आईं। लेकिन अब उनके तेवर नरम पर गए हैं। 

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश चुनाव नतीजों पर ओवैसी का बयान, कहा- यह 80-20 की विजय है

बीजेपी की संघमित्रा मौर्य ने कहा कि इससे पहले उन्होंने 2 मार्च को अपने पिता और सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले पर हमला करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया था। गौरतलब है कि इससे पहले भी जब अपर्णा यादव के बीजेपी में शामिल होने के बाद उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा था कि ”संस्कार, शब्द अच्छा है लेकिन संस्कार है किसके अंदर? हफ्ते भर पहले एक बेटी का पिता पार्टी बदलता है तो पुत्री पर वार हो रहा था, आज वही एक बहू अपने चचेरे भाई (योगी जी) के साथ एक पार्टी से दूसरी पार्टी में आती है तो स्वागत। क्या इसको भी वर्ग से जोड़ा जाना चाहिए कि बेटी (मौर्य) पिछड़े वर्ग की है और बहू (विष्ट) अगड़े वर्ग से हैं।” 

प्रमुख खबरें

क्या 2028 में फिर चुनाव लड़ेंगे Donald Trump? संवैधानिक पाबंदियों पर बोले- मैं तो चाहता हूं, लेकिन...

Fake Intelligence से बढ़कर है खतरा, Strait of Hormuz पर Donald Trump के दावे को Araghchi ने नकारा

Hariyali Teej 2026: समृद्ध परंपराओं, प्रकृति-प्रेम और दांपत्य जीवन की पवित्रता का अनुपम उत्सव है हरियाली तीज

Bangladesh Politics: Mirza Fakhrul Islam Alamgir बने BNP के राष्ट्रपति उम्मीदवार, Shahabuddin की लेंगे जगह