By अभिनय आकाश | Sep 12, 2025
बॉम्बे उच्च न्यायालय की कार्यवाही अचानक रुक गई, जब अधिकारियों को दक्षिण मुंबई स्थित ऐतिहासिक न्यायालय भवन को उड़ाने की धमकी भरा एक ई-मेल प्राप्त हुआ। अधिकारियों के अनुसार, अदालत के आधिकारिक अकाउंट पर यह ईमेल दोपहर करीब 1:00 बजे प्राप्त हुआ। प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए, अंदर मौजूद सभी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दोपहर करीब 12:45 बजे परिसर खाली कराने का फैसला किया। बार एसोसिएशनों को अपने सदस्यों को सूचित करने के लिए कहा गया, जिसके बाद वकील, मुद्दई और अदालत के कर्मचारी इमारत से बाहर निकल गए।
उन्होंने आगे कहा कि मौजूदा धमकी भी फर्जी होने का संदेह है, लेकिन सभी एहतियाती उपाय किए जा रहे हैं। इससे पहले, दिल्ली उच्च न्यायालय के कर्मचारियों को ईमेल के ज़रिए बम की धमकी मिलने के बाद, न्यायालय को भी खाली करा लिया गया। इस संदेश में राजनीतिक बयान और परिसर में विस्फोट की चेतावनी शामिल थी। पुलिस और बम निरोधक दस्ते न्यायालय पहुँचे, भवन को खाली कराया और गहन तलाशी ले रहे हैं।