By रेनू तिवारी | Feb 25, 2021
निर्देशक जेठू जोसेफ के निर्देशन में बनीं दृश्यम 2 (Drishyam 2) को काफी पसंद किया गया। दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स ने भी दृश्यम 2 की तारीफ की है। फिल्म में साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की मुख्य भूमिका है। फिल्म हाल ही में अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई है तभी से फिल्म को लेकर काफी चर्चा हो रही है। पहली फिल्म को भी काफी सफलता मिली थी जिसके बाद दूसरे पार्ट को बनाने का ऐलान किया गया था। अब फिल्म के तीसरे पार्ट की भी चर्चा हो रही हैं।
दृश्यम 3 की शूटिंग के बारे में विस्तार से उन्होंने कहा कि दृश्यम 3 की शूटिंग जल्द शुरू नहीं होगी। फिल्म को फ्लोर पर जाने में अभी कम से कम तीन साल लगेंगे। कुछ चीजें अभी भी स्क्रिप्ट में स्पष्ट नहीं है। मैं उन्हें मिलने पर नई चीजें जोड़ूंगा।”
जेठू जोसेफ ने दृश्यम 2 के सफलता के बारे में भी बताया, जिसे दर्शकों द्वारा पसंद किया जा रहा है। इस सफलता को पाने के लिए बहुत सी चीजों को एक साथ आना होगा। इसलिए, अब दृश्यम 3 के बारे में गारंटी देना संभव नहीं है। मैं सोशल मीडिया पर हो रही चर्चाओं से बहुत खुश हूँ और मैं सभी प्रकार की आलोचनाओं का स्वागत करता हूँ।"