इंजन में आग लगने के बाद विमान के केबिन में भरा धुआं, नौ यात्रियों की तबीयत बिगड़ी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 11, 2023

 चीन की विमानन कंपनी ‘एअर चाइना’ के एक विमान के इंजन में आग लगने के बाद उसके केबिन में धुआं भरने से नौ यात्रियों की तबीयत बिगड़ गई। अधिकारियों ने विमान को सिंगापुर के चांगी हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतारकर खाली कराया।

  उन्होंने बताया कि पायलट ने विमान के कार्गो होल्ड (वह हिस्सा, जहां सामान रखा होता है) और शौचालय में धुआं उठने की सूचना मिलने के बाद आपात लैंडिंग की अनुमति मांगी। एक यात्री ने चीनी मीडिया को बताया कि धुएं से केबिन की लाइट टिमटिमाने लगी और कुछ यात्री अपनी सीट पर खड़े हो गए, जिसके बाद चालक दल के सदस्यों ने उनसे धैर्य रखने तथा अपनी सीट पर बने रहने की अपील की।

  चीनी मीडिया में प्रकाशित खबरों के अनुसार, सिंगापुर में विमान को आपात स्थिति में उतारे जाने के बाद इसके इंजन में लगी आग को बुझाया गया। एअर चाइना ने सोमवार तड़के एक बयान जारी कर बताया कि प्रारंभिक जांच में तकनीकी खराबी के कारण विमान के इंजन में आग लगने की बात सामने आई है।

प्रमुख खबरें

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल

Delhi Police Action: जंतर-मंतर पर कॉजपा के प्रदर्शन से पहले 15 जिलों से 40 संदिग्ध हिरासत में

CM Pinarayi Vijayan पर CMRL मामले में दर्ज होगी FIR, सतीशन सरकार मानेगी हाईकोर्ट का आदेश

Donald Trump का ऐलान, अमेरिका को तुरंत 3 लाख टन Diesel देगा रूस