The United States से लेकर The Great Britain तक की भद पिटवाकर 39 दन बाद F-35B ने भरी उड़ान, भारत का जताया आभार

By अभिनय आकाश | Jul 22, 2025

ब्रिटिश नौसेना के F-35B लड़ाकू विमान में आई तकनीकी खराबी ठीक होने के बाद आखिरकार उड़ान भर गई। तकनीकी खराबी के कारण इसे केरल के तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी थी। यह विमान 14 जून से भारत में फंसा हुआ था। जेट की मरम्मत के लिए ब्रिटेन के इंजीनियरों की 15 सदस्यीय टीम केरल आई थी। मरम्मत के बाद, लड़ाकू विमान को हैंगर से बाहर निकाल लिया गया है और फिलहाल इसे हवाई अड्डे के पार्किंग क्षेत्र में रखा गया है। इसमें ईंधन भर दिया गया है। मीडिया रिपोर्टों में हवाई अड्डे के एक अधिकारी के हवाले से पहले बताया गया था कि विमान मंगलवार को हवाई अड्डे से उड़ान भरेगा।

इसे भी पढ़ें: बड़े बेआबरू होकर तेरे कूचे से हम निकले...दुनिया का सबसे एडवांस्ड फाइटर जेट भारत से होगा रवाना, लेकिन अपने पैरों पर नहीं?

हवाई अड्डा पार्किंग के लिए शुल्क लेगा

मीडिया द्वारा उद्धृत हवाई अड्डे के सूत्रों ने बताया कि विमान पार्किंग शुल्क भी ब्रिटेन से मौजूदा दरों के अनुसार ही लिया जाएगा। बताया गया कि पार्किंग शुल्क 15,000-20,000 रुपये प्रतिदिन के बीच होगा। इसके अलावा, लड़ाकू विमानों और एयरबस के लिए भूमि शुल्क भी होगा, जो लगभग 1 लाख रुपये से 2 लाख रुपये के बीच होगा। अधिकारी ने बताया कि एयर इंडिया हवाई अड्डे पर अपनी रखरखाव, मरम्मत और ओवरहाल (एमआरओ) सुविधा के उपयोग के लिए शुल्क भी तय करेगी।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह