BR Chopra Birth Anniversary: पहली फिल्म फ्लॉप होने के बाद रच दिया इतिहास, 'महाभारत' बनाकर घर-घर में फेमस हुए बीआर चोपड़ा

By अनन्या मिश्रा | Apr 22, 2025

आज ही के दिन यानी की 22 अप्रैल को बलदेव राज चोपड़ा का जन्म हुआ था। वह हिंदी सिनेमा की एक ऐसी शख्सियत रहे, जिन्होंने कई लोकप्रिय फिल्में बनाईं। बी आर चोपड़ा की विरासत आज भी हिंदी सिनेमा में चमक रही है। उनके द्वारा बनाई गई फिल्में और ऐतिहासिक धारावाहिक 'महाभारत' आज भी दर्शकों के बीच जीवित है। तो आइए जानते हैं उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर बी आर चोपड़ा के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

पंजाब के लुधियाना में 22 अप्रैल 1914 को बी आर चोपड़ा का जन्म हुआ था। इन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन किया। बता दें कि सिनेमा की दुनिया में आने से पहले उन्होंने एक पत्रकार के रुप में अपने करियर की शुरूआत की थी। साल 1944 में उन्होंने 'सिने हेराल्ड' पत्रिका में काम करना शुरू किया। इसके बाद साल 1947 में भारत पाकिस्तान के विभाजन के बाद बी आर चोपड़ा मुंबई आ गए।  

इसे भी पढ़ें: Charlie Chaplin Birth Anniversary: कॉमेडी की दुनिया के बेताज बादशाह थे चार्ली चैपलिन, ऑस्कर से किया गया था सम्मानित

फिल्मी करियर

साल 1947 में वह मुंबई आ गए और उन्होंने फिल्म निर्माण में कदम रखा। साल 1948 में आई उनकी पहली फिल्म 'करवट' भले ही कुछ खास कमाल नहीं कर पाई, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। इसके बाद बी आर चोपड़ा ने फिल्म निर्देशक के रूप में चांदनी चौक, शोले, नया दौर और धूल का फूल जैसी फिल्मों का निर्माण किया। इसके साथ ही उन्होंने कई टीवी सीरियल का निर्माण किया। जिसमें बहादुर शाह जफर, महाभारत, कानून और विष्णु पुराण जैसे शो शामिल हैं।

ऐतिहासिक धारावाहिक महाभारत

बी आर चोपड़ा द्वारा बनाया गया 'महाभारत' भारतीय टेलीविजन का ऐतिहासिक धारावाहिक है। उन्होंने इसके हर किरदार को जीवंत करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। इस शो की शुरूआत में हरीश भिमानी की आवाज में 'मैं समय हूं' डायलॉग काफी ज्यादा लोकप्रिय हुआ था।

पुरस्कार

बता दें कि बी आर चोपड़ा को उनके योगदान के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा गया था। उनको फिल्म 'कानून' के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा साल 1998 में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार और साल 2001 में पद्म भूषण से नवाजा गया था। वहीं साल 2004 में बी आर चोपड़ा को फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

मृत्यु

फिल्म निर्माता बलदेव राज चोपड़ा का लंबी बीमारी के बाद 05 नवंबर 2008 को 94 साल की उम्र में निधन हो गया था।

प्रमुख खबरें

Asian Games Tennis: Sumit Nagal और दक्षिणेश्वर सुरेश पुरुष एकल के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Surgical Strike की उस रात भारत ने दुश्मनों को कर दिया था स्पष्ट, छत पर छिपो या पाताल में, भारतीय सुरक्षा बल हर हाल में ढूँढ़ कर मार गिराएंगे

UP Election 2027 में Seat Sharing पर रार, Akhilesh Yadav की शर्तों पर क्या झुकेगी Congress?

राम और शिव के बारे में रेवंत रेड्डी की टिप्पणियां हिंदू धर्म के प्रति उनकी घोर अज्ञानता को प्रदर्शित कर रही हैं