राज ठाकरे के बयान के बाद निशिकांत दुबे का पलटवार, दोनों के बीच जुबानी जंग जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 19, 2025

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे ने शनिवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने उन्हें हिंदी सिखा दी है।

दरअसल, ठाकरे ने दुबे पर पलटवार करते हुए एक कार्यक्रम में हिंदी में कहा, ‘‘आप मुंबई आइए। मुंबई के समंदर में डुबो-डुबोकर मारेंगे।’’ इससे पहले महाराष्ट्र में विवाद को लेकर दुबे ने ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा था, ‘‘तुमको पटक पटक के मारेंगे।’’ ठाकरे के ताजा बयान के बाद दुबे ने सोशल मीडिया पर लिखा, “मैंने राज ठाकरे को हिंदी सिखा दी?” ‘

मराठी मानुष’ के मुद्दे पर दबाव बनाने के लिए जाने जाने वाले ठाकरे ने स्कूलों में कक्षा एक से तीसरी शुरू करने के भाजपा नीत सरकार के फैसले के विरोध में अपने चचेरे भाई और शिवसेना (उबाठा) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के साथ फिर से हाथ मिला लिया है। हालांकि, इससे पहले महाराष्ट्र सरकार ने अपना आदेश वापस ले लिया था।

प्रमुख खबरें

पश्चिम बंगाल वोटर लिस्ट अपडेट: एसआईआर के बाद 58 लाख नाम हटे, चुनाव से पहले सियासत तेज

सिडनी गोलीबारी: साजिद अकरम के भारत से तार, परिवार से दूरी और अंतरराष्ट्रीय जांच के नए खुलासे

दावोस में WEF की बैठक, 5 राज्यों के मुख्यमंत्री करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

PM मोदी अच्छे दोस्त और भारत अहम रणनीतिक साझेदार, अमेरिकी दूतावास ने शेयर किया ट्रंप का संदेश