सलमान खान के बाद अब सोना महापात्रा के निशाने पर शाहरुख, जालिमा गाने के जरिए किया हमला

By रेनू तिवारी | Apr 28, 2020

बॉलीवुड की सिंगर सोना महापात्रा अपने काम के लिए कम लेकिन अपने बेबाक बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहती है। हाल ही में उन्होंने सलमान खान पर निशाना साथा था और गंभीर आरोप लगाया था लेकिन अब सोना महापात्रा नके निशाने पहल शाहरुख खान है। सोना ने इस बार बॉलीवुड के गाने में कैसे मेल-फीमेल को लेकर फर्क किया जाता है उसके बारे में कुछ खुलासे किए हैं।

सोना महापात्रा ने फिल्म रईस को सबसे मशहूर सॉन्ग जालिमा की तर्ज पर एक गाना बनया है जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इस गाने को बोल के माध्यम से सोना ने इंडस्ट्री में मेल-फीमेल के साथ भेदभाव का वर्णन किया है। उनका मकसद हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री में गायिकाओं के प्रति होने वाले व्यहार को इस वीडियो के जरिए दर्शाना है।

इसे भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की फिल्म गुलाबो सिताबो को ऑनलाइन किया जाएगा रिलीज

उन्होंने गाने में काफी ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया है। इसके अलावा उन्होंने गायकों और संगीतकारों के साथ इंडस्ट्री में क्या-क्या होता है उसके बारे में बात की। उन्होंने कहा कि म्यूजिक इंडस्ट्री में गायक और संगीतकारों को किसी भी प्रकार की कोई रॉयल्टी नहीं मिलती। कलाकारों को स्टेज कॉन्सर्ट्स करने पड़ते हैं पैसे कमाने के लिए। इस समय लॉकलाउन है जिसके कारण कोई भी इवेंट नहीं हो रही। संगीत कारों को इस समय काफी नुकसान हो रहा है। कुछ ऐसे भी है जिनका खर्चा ईवेंट के भरोसे ही चलता हैं। आपको बता दें कि हाल ही में कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल का ट्वीटर अकाउंट बंद कर दिया गया क्योंकि रंगोली काफी अपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करती थी। रंगोली चंदेल के बयानों को सोना महापात्रा ने अजादी से जोड़ कर उनका समर्थन किया था। जिसके बाद उन्हें काफी ट्रोल किया गया था।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर