धर्म के केंद्र के बाद काशी अब मनोरंजन का भी केंद्र, आयोजित हो रहा काशी फिल्म महोत्सव

By आरती पांडे | Dec 27, 2021

Varanasi। वाराणसी में उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से काशी फिल्म महोत्सव का आयोजन कराया जा रहा है, आज 27 दिसंबर को शुरू इस तीन दिवसीय फिल्मी महोत्सव का समापन 29 दिसंबर को होगा। रुद्राक्ष ऑडिटोरियम एंड कन्वेंशन सेंटर में होने वाले फिल्म महोत्सव का आयोजन दिव्य काशी भव्य काशी अभियान के अंतर्गत किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: काशी दौरे पर केन्द्रीय रेल मंत्री, रेलवे अफसरों के साथ बैठक और आगामी विधानसभा चुनाव का लेंगे जायजा

कार्यक्रम के दूसरे दिन की शुरुआत कल सुबह 10:30 बजे होगी, जिसमे केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर भी हिस्सा लेंगे, इस दौरान "एक सांस्कृतिक, पौराणिक और एतिहासिक विरासत से एक आधुनिक शहर की यात्रा” विषय पर पैनल चर्चा का आयोजन होगा, और "संगीत और गीत-बनारस की विरासत" पर भी चर्चा होगी। इन सबके के बाद शाम 6 बजे ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की प्रस्तुति होगी। महोत्सव के आखिरी दिन 29 दिसंबर को उत्तर प्रदेश में फिल्म निर्माण और यहां के क्षेत्रीय सिनेमा की संभावना पर सुबह 11 बजे से पैनल चर्चा की जाएगी। शाम 4:30 बजे गायक रवि त्रिपाठी और भोजपुरी कलाकार रविकिशन के लाइव प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

प्रमुख खबरें

गोवा में वोटर लिस्ट से नाम कटने की प्रक्रिया को पलटा नहीं जा सका क्योंकि... विरोध के बीच EC ने फॉर्म 7 का हवाला दिया

उत्तराखंड MBBS फर्जीवाड़ा: भोपाल का एजेंट धीरज गिरफ्तार, 5.5 लाख रुपये नकद बरामद

LPG की कीमत होने वाली है कम! भारत को कहां मिल गया गैस का भंडार?

Goa में होगी IPL 2027 Auction, तीन साल बाद भारत लौटेगा खिलाड़ियों का बाजार