दिल्ली में चुनावी हार के बाद AAP को लगा बड़ा झटका, तीन मौजूदा पार्षद BJP में हुए शामिल

By अंकित सिंह | Feb 15, 2025

दिल्ली में दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की मौजूदगी में एमसीडी पार्षद अनीता बसोया, संदीप बसोया, निखिल चपराना, धर्मवीर सिंह बीजेपी में शामिल हुए। हाल में ही संपन्न विधानसभा चुनाव में भाजपा ने दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा में 48 सीटें जीतकर कमाल किया है। ऐसे में अब MCD में भी भाजपा की सरकार बन सकती है। पूरा का पूरा नंबर गेम इससे पलट सकता है। यह अरविंद केजरीवाल के लिए भी बड़ा झटका है। 

एमसीडी मेयर का चुनाव अप्रैल में होने वाला है। AAP ने नवंबर 2024 में हुए पिछले मेयर चुनाव में तीन वोटों से जीत हासिल की थी। पार्षदों के अलावा, सात लोकसभा सांसद (सभी भाजपा के), तीन राज्यसभा सांसद (सभी आप के), और दिल्ली में 14 नामांकित विधायक एमसीडी के मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव में मतदाता हैं। तीन पार्षदों के शामिल होने से भाजपा की सीटें अब आप से अधिक हो गई हैं।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में कहा होगा नए CM का शपथ ग्रहण समारोह? विकल्पों को लेकर BJP में अलग-अलग राय

बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि पिछली दिल्ली सरकार के सभी कुकर्म खत्म होने वाले हैं और उसी हिसाब से सजा दी जाएगी। चाहे वह शीश महल हो, शराब घोटाला हो, जल बोर्ड घोटाला हो, पैनिक बटन घोटाला हो, राशन कार्ड घोटाला हो या फिर मोहल्ला क्लीनिक घोटाला हो। हर उस व्यक्ति को सजा मिलेगी जिसने दिल्ली को लूटने का काम किया है। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। 

प्रमुख खबरें

Udhampur Encounter: सुरक्षाबलों ने मार गिराए 2 पाकिस्तानी आतंकी, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

Asian Games: ना खाना मिला ना कमरा, Japanese Cruise Ship पर 14 घंटे फंसे रहे Indian Players, बदहाल व्यवस्था

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Shah Rukh Khan और Kamal Haasan समेत फिल्मी हस्तियों ने दी बधाई

Hardik Pandya को साबित करनी होगी फिटनेस, West Indies के खिलाफ ODI Team से हुए बाहर