चुनाव नतीजों के बाद रघुवर दास बोले- यह भाजपा की नहीं, मेरी हार है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 23, 2019

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सोमवार को राज्य विधानसभा चुनावों में पार्टी की करारी हार पर अपनी पहली प्रतिक्रिया में कहा कि यह पार्टी की हार नहीं है बल्कि व्यक्तिगत हार है। मुख्यमंत्री रघुबर दास ने आज यहां एक संक्षिप्त संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘अभी भी मैं अंतिम परिणामों की प्रतीक्षा करुंगा लेकिन यदि यह हार है तो मेरी व्यक्तिगत हार है। यह भाजपा की हार नहीं है।’’ उन्होंने आज आये परिणामों और रुझानों पर टिप्पणी करते हुए कहा, ‘‘लगता है कि भाजपा विरोधी सभी वोट एकत्र हो गये और उनके एकजुट हो जाने से ही हमें हार का सामना करना पड़ा है।’’

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल ने हेमंत को जीत की दी बधाई, बोले- सरकार ने झारखंड में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया

उन्होंने कहा कि उनका टिकट कटवा कर जिस तरह उनके स्वाभिमान को चोट पहुंचायी गयी उसी के चलते उन्होंने मुख्यमंत्री के खिलाफ चुनाव लड़ने की ठानी थी। राज्य में भाजपा ने कुल 79 सीटों पर चुनाव लड़ा था जिसमें वह 26 पर आगे चल रही है जबकि महागठबंधन में 43 सीटों पर चुनाव लड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 30 सीटों पर बढ़त बना रखी है। उसकी सहयोगी कांग्रेस 15 और राजद एक सीट पर आगे चल रही है।

प्रमुख खबरें

Shanghai Masters से Novak Djokovic बाहर, Ben Shelton और Hubert Hurkacz जीते

INDIA गठबंधन ने President Droupadi Murmu से की मुलाकात, मतपत्र से चुनाव कराने की मांग

विपक्ष के विरोध के बीच Rahul Gandhi शनिवार को Chennai में छात्रों से करेंगे संवाद

IPL के 20वें सीजन की तैयारी: BCCI ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर्स की बैठक