श्रीलंका आतंकी हमले के बाद कैथलिक गिरजाघरों में पहली बार हुई रविवार की सामूहिक प्रार्थना सभा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 12, 2019

कोलंबो। श्रीलंका में ईस्टर के मौके पर हुए सिलसिलेवार धमाकों के बाद रविवार को कैथिलक गिरजाघरों में पहली बार सामूहिक प्रार्थना सभा आयोजित की गई। ईस्टर पर गिरजाघरों और होटलों को निशाना बनाकर किए गए हमलों में 250 से अधिक लोग मारे गए थे।

इसे भी पढ़ें: ICC ने श्रीलंका के दो खिलाड़ियों को इस आरोप में किया निलंबित

सैन्य बल और सशस्त्र पुलिसकर्मी गिरजाघरों की ओर जाने वाली सड़कों पर गश्त लगा रहे थे।परिसरों के बाहर भी सुरक्षाकर्मी तैनात थे। गिरजाघरों में जाने वाले हर व्यक्ति का पहचान पत्र देखा जा रहा था और उनकी तलाशी भी ली जा रही थी।

इसे भी पढ़ें: आत्मघाती हमले का निशाना बना चर्च प्रार्थना के लिए आंशिक रूप से खुला: श्रीलंका

गिरजाघरों के पास पार्किंग पर प्रतिबंध था और अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से कम से कम सामान लाने की अपील भी की थी। ईस्टर पर सात आत्मघाती हमलावरों ने धमाकों को अंजाम दिया था। इसकी जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट समूह ने ली थी और इसे स्थानीय कट्टरपंथी मुस्लिम समूह ने अंजाम दिया था।

 

 

प्रमुख खबरें

Allahabad उच्च न्यायालय ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह को दी जमानत

Odisha में भीषण गर्मी का प्रकोप, Bhubaneswar में तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

Congress ने आचार संहिता के उल्लंघन पर Anurag Thakur के खिलाफ निर्वाचन आयोग से की शिकायत

हम जीवित हैं क्योंकि Modi ने हमारे लिए कोविड-19 के टीके की उपलब्धता सुनिश्चित की : Fadnavis