गोलीबारी के बाद जेलेंस्की ने रूस को बताया ''आतंकवादी देश'', कहा- हर जीवन का आपको जवाब देना होगा

By अभिनय आकाश | Sep 30, 2022

रूस और यूक्रेन के बीच जंग को सात महीने का वक्त गुजर चुका है। लेकिन ये जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने तो परमाणु हमले की धमकी तक दे डाली है। वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने शुक्रवार को रूस को एक ''आतंकवादी देश'' और ''खून का प्यासा बताया। दक्षिणी ज़ापोरिज्जिया में रूसी गोलाबारी के बाद एक संबोधन में, ज़ेलेंस्की ने कहा, "केवल पूर्ण आतंकवादी ही ऐसा कर सकते हैं। हर खोए हुए यूक्रेनी जीवन के लिए,आपको जवाब देना होगा। 

इसे भी पढ़ें: समरकंद में यूक्रेन को लेकर प्रधानमंत्री मोदी की टिप्पणी से भारत के रुख में बदलाव नहीं: जयशंकर

गौरतलब है कि इस सप्ताह की शुरुआत में यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्कीने कब्जे वाले क्षेत्रों में यूक्रेन के निवासियों की रक्षा और मुक्त करने की कसम खाई थी। ऐसे में ज़ेलेंस्की की प्रतिक्रिया रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा फरवरी में किए गए आक्रमण की रफ्तार बढ़ाने के फैसले के बाद आई है। इससे पहले राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के कार्यालय क्रेमलिन ने एक बयान में कहा कि शुक्रवार को रूस, यूक्रेन के 4 क्षेत्रों को आधिकारिक तौर पर अपने में सम्मिलित कर लेगा। 

प्रमुख खबरें

Telangana के Suryapet में Road Accident से 6 यात्रियों की मौत, 12 घायल

Jhansi Link Expressway को UP Cabinet की मिली मंजूरी, 7968 करोड़ रुपये होंगे खर्च

Haridwar के Roorkee में भाई ने की दो बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर

UP में Sugarcane किसानों को मिला 3.25 लाख करोड़ का भुगतान, आय में भी हुई वृद्धि