'अग्निपथ योजना सेना के साथ खिलवाड़', कांग्रेस बोली- सत्ता में आए तो पुरानी व्यवस्था लाएंगे, खड़गे का राष्ट्रपति को पत्र

By अंकित सिंह | Feb 26, 2024

“अग्निपथ” सैन्य भर्ती योजना को लेकर केंद्र सरकार पर अपना हमला तेज करते हुए, कांग्रेस ने सोमवार को आरोप लगाया कि युवाओं के साथ “घोर अन्याय” किया गया है और कहा कि अगर वह केंद्र में सत्ता में आई तो पुरानी भर्ती योजना को फिर से लागू करेगी। कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर "अग्निपथ" योजना के कारण सशस्त्र बलों में नियमित रोजगार चाहने वाले युवाओं के साथ हुए "घोर अन्याय" को उजागर किया और उनसे उनके लिए न्याय सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

पायलट ने कहा कि अग्निपथ योजना का कांग्रेस पार्टी ने शुरुआत से ही विरोध किया है, क्योंकि ये सेना के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि देश में करीब 2 लाख युवा हैं, जिन्हें चयनित किया गया लेकिन जॉइनिंग नहीं दी गई। सरकार G20 जैसे आयोजन, प्रधानमंत्री के हवाई जहाज, सेंट्रल विस्टा जैसे प्रोजेक्ट और उनके प्रचार पर करोड़ों रुपए खर्च कर सकती है। लेकिन केवल पैसा बचाने के लिए सेना की भर्ती प्रक्रिया के साथ खिलवाड़ करना देश की सुरक्षा के लिए चुनौती बन सकता है।  हमारा आग्रह है कि जिन युवाओं को चयनित किया गया था, उन्हें नौकरी दी जाए। कांग्रेस पार्टी देश के उन सभी युवाओं के साथ खड़ी है, जो सेना में अपना भविष्य देखते हैं।  

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में कर्नाटक के कांग्रेस नेताओं का प्रदर्शन, सिद्धारमैया ने केंद्र सरकार पर लगाया बड़ा आरोप

दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि देश में कोविड के दौरान और उससे पहले सेना की कई भर्तियां पूरी हो चुकी थी। इनमें केवल जॉइनिंग बाकी थी। लेकिन अग्निपथ योजना आने के बाद सरकार द्वारा चयनित इन नौजवानों को जॉइनिंग नहीं दी गई। इन नौजवानों ने राहुल गांधी जी से मिलकर अपना दर्द साझा किया था। तभी से राहुल गांधी जी इनकी आवाज लगातार उठा रहे हैं। आज कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी ने भी महामहिम राष्ट्रपति जी को पत्र लिखकर इन चयनित नौजवानों को जॉइनिंग देने की मांग की है। हम इन नौजवानों के साथ हैं। जब तक इनकी जॉइनिंग नहीं होगी, हम ये लड़ाई लड़ते रहेंगे।

प्रमुख खबरें

Rajasthan Panchayat Election के तीसरे चरण में दोपहर एक बजे तक 36.76 फीसदी वोटिंग

Diwali पर आए मेहमानों को चाय के साथ परोसें लौकी के छिलके से बने क्रिस्पी कबाब, नोट करें रेसिपी

Vitamin E Capsule और Petroleum Jelly से बनाएं खास Hand Cream, स्किन रहेगी मुलायम

India vs New Zealand ODI: अनुभवहीन गेंदबाजी के साथ उतरेगी भारतीय टीम, नजरें Rohit और Kohli पर