केंद्र सरकार के कृषि विभाग ने पंजाब के किसान संगठन को बातचीत का भेजा न्यौता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 07, 2020

चंडीगढ़। केंद्र सरकार के कृषि विभाग ने पंजाब के किसानों के एक संगठन किसान मजदूर संघर्ष समिति को आठ अक्टूबर को बातचीत का न्यौता भेजा है। समिति ने मंगलवार को कहा उसे नए कृषि कानूनों पर चर्चा के लिए यह आमंत्रण मिला है। किसान मजदूर संघर्ष समिति के महासचिव सरवान सिंह पंढेर ने कहा, ‘‘ हमें केंद्रीय कृषि सचिव की ओर से आठ अक्टूबर को दिल्ली में बैठक के लिए ई-मेल आया है।’’

इसे भी पढ़ें: कृषि कानूनों के विरोध की लड़ाई केवल किसानों की नहीं, बल्कि पूरे देश की है: राहुल गांधी

उन्होंने कहा कि समिति बैठक में शामिल होने को लेकर विचार-विमर्श कर फैसला लेगी। नए कानूनों के विरोध में किसान समिति के बैनर तले लोग 24 सितंबर से अमृतसर और फिरोजपुर में रेल पटरियों पर बैठकर आंदोलन कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Kharmas 2026: कल से शुरू खरमास! रुक जाएंगे शादी व मांगलिक कार्य, इन मंत्रों से पाएं सूर्य देव और प्रभु श्रीहरि की कृपा

Sambhal Masjid Case: High Court की सख्त टिप्पणी, Law & Order नहीं संभलता तो DM-SP दें इस्तीफा

Top 10 Breaking News | 14 March 2026 | US attack on Kharg Island | PM Modi to visit Kolkata | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Gujarat Budget 2026-27: कौशल, रोजगार और श्रम कल्याण पर खर्च होंगे ₹2,902 करोड़, सरकार का बड़ा ऐलान