कृषि मंत्री ने दिल्ली के किसानों से मुलाकात की, लेकिन हमारे लिए समय नहीं: किसान नेता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 09, 2025

पंजाब-हरियाणा सीमा पर डटे प्रदर्शनकारी किसान नेताओं ने बुधवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की आलोचना करते हुए कहा कि उनके पास चुनावी राज्य दिल्ली के किसानों से मिलने का समय है, लेकिन वह उन लोगों का ‘‘संघर्ष’’ नहीं देख रहे हैं जो पिछले 11 महीनों से सड़कों पर बैठे हैं।

डल्लेवाल ने बुधवार को 44 वें दिन अपना आमरण अनशन जारी रखा। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के संयोजक डल्लेवाल फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी सहित किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर पिछले साल 26 नवंबर से पंजाब और हरियाणा के बीच खनौरी सीमा पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं।

खनौरी धरना स्थल पर किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा कि कृषि मंत्री चौहान ने मंगलवार को दिल्ली के किसानों के एक समूह से मुलाकात कर उनकी शिकायतें सुनीं।

बैठक पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए कोहाड़ ने कहा, ‘‘दिल्ली में मात्र 21 हजार किसान हैं और मंत्री के पास वहां के किसानों से मिलने का समय है, लेकिन मंत्री के पास उन लाखों किसानों को देखने का वक्त नहीं है, जो खराब मौसम में भी सड़कों पर बैठे हुए हैं। उन्होंने कहा, “हमारी कोई नई मांग नहीं है। हम केवल यह चाहते हैं कि पिछली सरकारों द्वारा किसानों से किए गए वादों का क्रियान्वयन हो।

प्रमुख खबरें

LPG संकट पर Akhilesh Yadav का BJP पर तंज, एक कचौरी, एक समोसा... अब Gas पर नहीं भरोसा

Vivek Agnihotri का ऐलान, बड़े पर्दे पर दिखेगी Operation Sindoor की अनकही दास्तान

Iran war Crisis: PM Modi एक्शन में, कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे High Level Meeting

Shaurya Path: Indian Army ने उतारी ड्रोन वाली घातक फौज, Shaurya Squadron से दुश्मन का खेल पल भर में होगा खत्म