Ahmedabad Plane Crash: राहुल गांधी ने घटना को बताया हृदय विदारक, अखिलेश ने तुरंत स्पष्टीकरण की मांग की

By अंकित सिंह | Jun 12, 2025

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अहमदाबाद एयर इंडिया विमान दुर्घटना को दिल दहला देने वाला बताया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मौजूदा स्थिति के बीच जमीनी स्तर पर हर संभव मदद करने का आग्रह किया। 232 यात्रियों और 10 चालक दल के सदस्यों को ले जा रहा बोइंग विमान गुरुवार को दोपहर करीब 2:00 बजे सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास मेघानीनगर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

इसे भी पढ़ें: अहमदाबाद प्लेन क्रैश से खेल जगत स्तब्ध, रोहित से लेकर सानिया मिर्जा ने व्यक्त की अपनी संवेदनाएं

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरुवार को अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना के बारे में "तत्काल स्पष्टीकरण" की मांग की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अखिलेश यादव ने कहा: "अहमदाबाद विमान दुर्घटना के बारे में तत्काल स्पष्टीकरण होना चाहिए ताकि सभी संदेह समाप्त हो सकें। सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों के लिए प्रार्थना। बचाव, राहत और उपचार का उच्चतम स्तर प्रदान किया जाना चाहिए।"

प्रमुख खबरें

PNB Scam: CBI Court ने गोकुलनाथ शेट्टी की पत्नी को राहत देने से इनकार किया

Gurugram Rain से जलमग्न हुआ शहर, 70 मिमी बारिश के बाद कई जगह धंसी सड़कें

Gujarat ATS ने पकड़ा Shimla का वांछित ड्रग तस्कर, 1.12 किलो हेरोइन केस में था फरार

Japan में Piyush Goyal का बड़ा वादा, Semiconductor और AI सेक्टर के लिए आसान होंगे BIS Certification से जुड़े कड़े नियम