अहमदाबाद प्लेन क्रैश से खेल जगत स्तब्ध, रोहित से लेकर सानिया मिर्जा ने व्यक्त की अपनी संवेदनाएं

ahmedabad plane crash
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Jun 12 2025 5:13PM

गुरुवार 12 जून की दोपहर को एक बड़ा विमान हादसा हो गया। एयर इंडिया का एक बड़ा प्लेन अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद क्रैश हो गया। इस विमान में पायलट, क्रू मेंबर्स समेत कुल 242 लोग सवार थे। 50 से ज्यादा लोग इनमें ब्रिटिश नागरिक भी थे। इसके अलावा खबर ये भी है कि गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी सवार थे।

अहमदाबाद में आज यानी गुरुवार 12 जून की दोपहर को एक बड़ा विमान हादसा हो गया। एयर इंडिया का एक बड़ा प्लेन अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद क्रैश हो गया। इस विमान में पायलट, क्रू मेंबर्स समेत  कुल 242 लोग सवार थे। 50 से ज्यादा लोग इनमें ब्रिटिश नागरिक भी थे। इसके अलावा खबर ये भी है कि गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी सवार थे। इस क्रैश में दर्जनों लोगों के घायल होने की खबर है लेकिन आधिकारिक तौर पर किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है। इस दुखद खबर पर खेल जगत ने अपना रिएक्शन दिया है। 

वहीं प्लेन क्रैश पर हरभजन सिंह ने लिखा कि, अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना के दुखद समाचार से मैं बहुत स्तब्ध और व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं सभी पीड़ितों और उनके परिवार के साथ हैं जो अकल्पनीय दर्द और क्षति को सहन कर रहे हैं। ऐसे क्षणों में, शब्द बहुत अपर्याप्त लगते हैं, लेकिन मुझे उम्मीद है कि प्रभावित लोगों को शक्ति, साहस और समर्थन मिलेगा। इस त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। 

साथ ही रोहित शर्मा ने इंस्टा स्टोरी पोस्ट करते हुए अहमदाबाद में हुए प्लेन हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा कि,बहुत ही ज्यादा दुखद और दर्दनाक खबर अहमदाबाद से है।

अहमदाबाद से ये फ्लाइट लंदन के गैटविक एयरपोर्ट जा रही थी। 230 यात्री, 2 पायलेट और 10 क्रू मेंबर्स इस प्लेन में सवार थे। इस पर इरफान पठान ने लिखा कि, आज अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना से बहुत दुखी हूं। यात्रियों, क्रू मेंबर्स और उनके परिवारों के लिए प्रार्थना करता हूं। उनके बड़े भाई युसूफ पठान ने लिखा कि, अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास एयर इंडिया की अहमदाबाद लंदन फ्लाइट की घटना के बारे में सुनकर बहुत स्तब्ध हूं। सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं।

वहीं सानिया मिर्जा ने लिखा कि, एयर इंडिया की फ्लाइट में सवार भयावह एक्सीडेंट पर देखने को मिली है। सानिया मिर्जा लिखती हैं एयर इंडिया की फ्लाइट में सवार परिवारों और लोगों के लिए प्रार्थनाएं। दुर्घटना की खबर सुनकर मेरा दिल बैठ गया। प्रार्थना कर रहा हूं।  

All the updates here:

अन्य न्यूज़