नई शिक्षा नीति पर बोले अखिलेश यादव, अखिलेश यादव का आरोप, RSS का एजेंडा लागू करना है इसका मकसद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 30, 2020

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केन्द्र सरकार द्वारा घोषित नई शिक्षा नीति के उद्देश्य को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एजेंडे से जोड़ते हुए आरोप लगाया कि इसी एजेंडा के मुताबिक नई पीढ़ी को ढालने की कोशिश में अब पाठ्यक्रम को भी खास रंग में पेश किया जाएगा। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को यहां एक बयान में कहा कि भारत सरकार की नई शिक्षा नीति के पीछे का उद्देश्य आरएसएस के एजेण्डा को लागू करना है। इस एजेंडा के मुताबिक नई पीढ़ी को ढालने की कोशिश में अब पाठ्यक्रम को भी एक विशेष रंग में प्रस्तुत किया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: नई शिक्षा नीति पर बोले PM मोदी, बहुप्रतीक्षित सुधार लाएगी लाखों जिंदगियों में बदलाव 

उन्होंने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने अब तक अपनी एक भी योजना नहीं लागू की, समाजवादी सरकार की योजनाओं पर ही अपना नाम चस्पा कर खुद की वाहवाही कर लेती है लेकिन भाजपा नेतृत्व के इस छल प्रपंच को जन साधारण के साथ भाजपा विधायक-सांसद जान गए हैं और वे भी अब विरोध में आवाज उठाने लगे हैं। अखिलेश यादव ने दावा किया कि भाजपा नेतृत्व के तमाम ‘‘जनविरोधी कृत्यों’’ से इस दल के सांसदों एवं विधायकों में भी असंतोष पनप रहा है।

प्रमुख खबरें

Manipur में UPPK के 5 उग्रवादी गिरफ्तार, वसूली और अपहरण की वारदातों में थे शामिल

Erode में हिरण का शिकार करने वाले चार Poachers गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Telangana के Suryapet में Road Accident में 6 यात्रियों की मौत, 12 अन्य घायल

US-Saudi Nuclear Deal | 2026 की सबसे बड़ी जियोपॉलिटिकल डील! गोपनीय ‘123 न्यूक्लियर पैक्ट’ कांग्रेस पहुंचा, मध्य पूर्व का नक्शा बदलने की तैयारी