ना मेंटेनेंस इश्यू, ना एयरक्राफ्ट-इंजन में प्रॉब्लम, प्रारंभिक रिपोर्ट पर बोले एयर इंडिया CEO- जल्दबाजी में न निकालें निष्कर्ष

By अभिनय आकाश | Jul 14, 2025

एअर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) कैम्पबेल विल्सन ने कहा एअर इंडिया विमान दुर्घटना पर वायु यान दुर्घटना अन्वेषण ब्यूरो (एएआईबी) की प्रारंभिक रिपोर्ट में विमान या इंजन में कोई यांत्रिक या रखरखाव संबंधी समस्या नहीं पायी गयी। एएआईबी की प्रांरभिक रिपोर्ट पर एअर इंडिया के सीईओ ने कहा पायलटों ने उड़ान से पहले श्वांस विश्लेषक परीक्षण पास कर लिया था, उनकी चिकित्सा स्थिति के संबंध में कोई अवलोकन नहीं किया गया था। एएआईबी की प्रारंभिक रिपोर्ट में न तो कोई कारण बताया गया और न ही कोई सिफारिश की गई, सभी से आग्रह है कि वे समय से पहले निष्कर्ष निकालने से बचें। एअर इंडिया के सीईओ ने कहा कि अत्यधिक सावधानी बरतते हुए बेड़े में शामिल प्रत्येक बोइंग 787 विमान की दुर्घटना के कुछ दिनों के भीतर जांच की गई और उन्हें सेवा के लिए उपयुक्त पाया गया है। 

इसे भी पढ़ें: एअर इंडिया ने दुर्घटनाग्रस्त हुए ड्रीमलाइनर के कॉकपिट का मॉड्यूल बोइंग के निर्देश के बाद दो बार बदला

विल्सन ने कहा कि दुर्घटना के कुछ दिनों के भीतरअत्यधिक सावधानी बरतते हुए और डीजीसीए की निगरानी में बेड़े में शामिल प्रत्येक बोइंग 787 विमान की जांच की गई और उन्हें सेवा के लिए उपयुक्त पाया गया है। उन्होंने कहा कि हम सभी विमानों की आवश्यक जांच जारी रखेंगे और भविष्य में भी जिस भी जांच की सिफारिश अधिकारी करेंगे, वह भी की जाएगी।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा