Air India Express Emergency Landing | इंजन ऑयल का प्रेशर खतरनाक स्तर तक गिरने के बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट वापस लौटी, कोच्चि में सुरक्षित लैंडिंग

By रेनू तिवारी | Sep 07, 2026

कोच्चि से अबू धाबी के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान (फ्लाइट IX 415) को बीच रास्ते से ही वापस लौटना पड़ा। उड़ान के दौरान विमान के एक इंजन में ऑयल का लेवल तेजी से घटने और प्रेशर खतरनाक स्तर तक गिरने के कारण यह कदम उठाया गया। बोइंग 737 विमान ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आपातकालीन वापसी की और वहां सुरक्षित लैंडिंग की।

समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों ने बताया कि विमान उड़ान भरने के करीब 50 मिनट बाद 36,000 फीट की ऊंचाई पर मंडरा रहा था। उसी समय कॉकपिट में मौजूद पायलट और को-पायलट ने देखा कि 'इंजन 1' का ऑयल लेवल तेजी से गिर रहा है। ऑयल प्रेशर में आ रही इस तकनीकी गड़बड़ी के संकेत मिलते ही क्रू मेंबर्स तुरंत सतर्क हो गए।

इसे भी पढ़ें: Satya Niketan Building Collapse: 7 मौतों के बाद एक्शन में MCD, Deputy Commissioner सहित 5 अधिकारी सस्पेंड

क्रू ने लागू किया 'FORDEC' प्रोटोकॉल

इंजन में आई खराबी का आकलन करने के लिए एयरलाइन क्रू ने विमानन क्षेत्र में निर्णय लेने के मानक तरीके 'FORDEC' (Facts, Options, Risks, Decision, Execution, Check) का इस्तेमाल किया। शुरुआती समीक्षा के बाद भी जब ऑयल का लेवल लगातार गिरता रहा, तो सुरक्षा के लिहाज से पायलटों ने अबू धाबी का सफर जारी रखने का जोखिम न लेते हुए तुरंत कोच्चि लौटने का फैसला किया। विमान की कोचीन एयरपोर्ट पर सफल लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स ने राहत की सांस ली। फिलहाल एयरलाइन के तकनीकी विशेषज्ञ विमान के इंजन की जांच में जुटे हैं।

प्रमुख खबरें

Kirit Somaiya मुंबई एयरपोर्ट के पास मस्जिद हटाने की मांग पर निकालेंगे हथौड़ा रैली

Ayodhya Deepotsav 2024: सरयू के 56 घाटों पर 30 लाख दीये जलाने का लक्ष्य तय

PM Modi और Donald Tusk की बैठक, 2030 तक व्यापार दोगुना करने पर बनी सहमति

Pushkar Singh Dhami ने Rekha Arya विवाद पर कहा शादी के 22 साल बाद आरोप क्यों निष्पक्ष जांच जरूरी