देर रात कमरे में घुसा और फर्श पर घसीटा, London के होटल में हुए हमले में बुरी तरह घायल हुई Air India चालक दल की महिला सदस्य

By एकता | Aug 18, 2024

एयर इंडिया के केबिन क्रू की एक महिला सदस्य पर लंदन में उसके होटल के कमरे में कथित तौर पर हमला होने की खबर सामने आयी है। एयरलाइन ने खुद इस बात की पुष्टि की है। शनिवार देर रात एयरलाइन ने इस घटना पर एक बयान जारी कर कहा कि गुरुवार रात लंदन के हीथ्रो स्थित रेडिसन रेड होटल में उनकी केबिन क्रू मेंबर पर एक घुसपैठिए ने कथित तौर पर हमला किया। हमलावर पुलिस की हिरासत में है।

इसे भी पढ़ें: Kolkata Doctor Rape And Murder । 10वें दिन भी जूनियर डॉक्टर का आंदोलन जारी, पूरे बंगाल में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

टाइम्स ऑफ इंडिया के एक अज्ञात सूत्र ने बताया कि क्रू मेंबर सो रही थी, तभी रात करीब 1.30 बजे एक घुसपैठिए ने उसके कमरे में हमला कर दिया। वह चौंक गई और मदद के लिए चिल्लाने लगी। उसने कपड़े टांगने वाले हैंगर से उस पर हमला किया। जब वह दरवाजे की ओर भागने की कोशिश करने लगी तो हमलावर ने उसे फर्श पर घसीटा। सूत्र ने आगे बताया, 'वह बुरी तरह से घायल हो गई थी और घुसपैठिए ने भागने की कोशिश की। पुलिस को बुलाया गया और उसे अस्पताल ले जाया गया। वह वापस ड्यूटी पर नहीं जा सकी और चालक दल का एक दोस्त उसके साथ रुका रहा।'

द हिंदू की एक रिपोर्ट के अनुसार, एयर इंडिया की केबिन क्रू की सदस्य को हमले के बाद तुरंत अस्पताल ले जाया गया और अब वह वापस मुंबई लौट रही है। द हिंदू ने रिपोर्ट में आगे कहा कि एयरलाइन के चालक दल ने बार-बार बदमाशों के दरवाजे खटखटाने की शिकायत की थी। इसके अलावा उन्होंने होटल में अपर्याप्त सुरक्षा, अंधेरे गलियारे और मानव रहित रिसेप्शन की भी शिकायत की थी।

इसे भी पढ़ें: लड़कियों से ‘यौन इच्छा’ पर काबू पाने की सलाह पर 20 अगस्त को आएगा Supreme Court का आदेश

इस घटना के बाद एयरलाइन के पायलटों ने कहा, 'लंदन सहित ब्रिटेन के कुछ हिस्सों में कानून और व्यवस्था की स्थिति के कारण वहां हर किसी को सतर्क रहने की ज़रूरत है। हम इन दिनों लंदन में देर शाम के बाद अकेले बाहर जाने से बचते हैं।' उन्होंने आगे कहा कि चालक दल के सदस्यों के ठहरने के लिए केवल ऐसे होटलों का चयन किया जाना चाहिए जिनमें सुरक्षा की पूरी व्यवस्था हो, खासकर तब जब वे होटल मध्य लंदन में न होकर बाहरी लंदन में हों।

प्रमुख खबरें

Odisha में BJD को बड़ा झटका, Naveen Patnaik के करीबी MP देबाशीष सामंतराय ने दिया इस्तीफा

Chand Mera Dil Movie Review: शानदार संगीत और उम्दा कोशिश के बावजूद कमजोर लेखन की भेंट चढ़ी अनन्या पांडे और लक्ष्य की फिल्म

Russia ने यूक्रेन वॉर में जबरन फौजी बनाया, 49 भारतीयों की मौत

Sunil Dutt Death Anniversary: रेडियो की आवाज से कैसे बने Bollywood के Superstar, जानें सफर