5G से होगा फ्लाइट को खतरा? एयर इंडिया ने की अमेरिका की कई उड़ानें रद्द, लैंडिंग-ब्रेक को लेकर ये अलर्ट जारी

By रेनू तिवारी | Jan 19, 2022

अमेरिका के हवाई अड्डों पर आज से 5जी इंटरनेट सेवा (5जी इंटरनेट परिनियोजन) लागू हो रहा है। एयर इंडिया ने मंगलवार को कहा कि वह 19 जनवरी से वहां 5जी इंटरनेट की तैनाती के कारण अमेरिका के लिए अपनी उड़ानों में कटौती या संशोधन करेगी। इसी कारण  एयर इंडिया ने अपनी कई फ्लाइट्स रद्द कर दी है। जिससे उड़ानों में एक बड़ा व्यवधान होने की संभावना है। एयर इंडिया ने ट्विटर पर पोस्ट किया, संयुक्त राज्य अमेरिका में 5 जी संचार की तैनाती के कारण, भारत से यूएसए के लिए हमारे संचालन को 19 जनवरी, 2022 से विमान के प्रकार में बदलाव के साथ घटाया / संशोधित किया गया है। एयरलाइन के अधिकारियों ने रद्द होने की संख्या के बारे में टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। एयर इंडिया ने न्यूयॉर्क, नेवार्क, शिकागो, वाशिंगटन डीसी और सैन फ्रांसिस्को के लिए उड़ानें संचालित रखी है।

इसे भी पढ़ें: अपर्णा यादव के लिए परिवार से बड़ा है राष्ट्रधर्म, भाजपा की सदस्यता लेने के बाद मोदी-योगी को कहा शुक्रिया

उड्डयन सुरक्षा पर चिंताओं के कारण स्थगित होने के बाद अमेरिका में दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के बुधवार से 5G सेवाओं को शुरू करने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विमान निर्माता बोइंग और एयरबस ने अमेरिकी परिवहन सचिव पीट बटिगिएग को लिखे एक संयुक्त पत्र में चेतावनी दी है कि 5G सुरक्षित रूप से संचालित करने के लिए विमान की क्षमता पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है।

प्रमुख खबरें

Rajasthan Panchayat Election: 27 जिलों की 3716 ग्राम पंचायतों में तीसरे चरण का मतदान शुरू

सोनम वांगचुक का आरोप: Ladakh प्रशासन असहमति दबाने के लिए चुनिंदा कार्रवाई कर रहा

US House of Representatives चुनाव में ‘समोसा कॉकस’ का विस्तार, नए भारतीय-अमेरिकी सांसद शामिल

JD Vance ने US Midterm Elections में हार के लिए ईरान युद्ध को ठहराया जिम्मेदार