एयरसेल-मैक्सिस मामला: चिदंबरम बोले- खास मकसद से प्रेरित जांच दास्तां

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 02, 2019

नयी दिल्ली। पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति चिदंबरम ने एयरसेल-मैक्सिस मामले के बारे में कहा कि ‘यह एक खास मकसद से प्रेरित जांच दास्तां’ है और सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय के पास उन्हें गिरफ्तार करने का कोई आधार नहीं है। चिदंबरम पिता-पुत्र ने यह बात उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान कही। उनके खिलाफ दोनों एजेंसियों ने मामले दायर किए हुए हैं जिस पर न्यायाधीश ओ. पी. सैनी की विशेष अदालत सुनवाई कर रही है। अदालत ने गिरफ्तारी से राहत प्रदान करने वाली उनकी अंतरिम जमानत को नौ अगस्त तक बढ़ा दिया है। वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल चिदंबरम पिता-पुत्र की ओर अदालत में प्रस्तुत हुए। सीबीआई ने दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार और प्रवर्तन निदेशालय ने धन शोधन का मामला दर्ज किया है। सिब्बल ने कहा कि दोनों एजेंसियां चिदंबरम पिता-पुत्र के खिलाफ मामले की जांच पूरी कर चुकी हैं। ऐसे में उनकी हिरासत से कुछ हासिल नहीं होगा।

इसे भी पढ़ें: कम नहीं हो रहा ट्रंप का कश्मीर राग, बोले- भारत चाहे तो मध्यस्थता को तैयार

उन्होंने कहा कि जब भी कार्ति विदेश गए उच्चतम न्यायालय के आदेशानुसार गए। एजेंसियां इसे उनकी जमानत रद्द करने का आधार बना रही हैं जबकि यह आधार हो ही नहीं सकता। जब कार्ति विदेश गए थे तो इन एजेंसियों ने उन्हें समन जारी किया और प्रस्तुत नहीं होने को उनकी जमानत रद्द करने का आधार बनाया। उन्होंने कहा कि कार्ति का सहयोगी भास्करमन भी हाजिर नहीं हो रहा है, क्या यह उनकी जमानत रद्द करने का आधार बनेगा। उसे मामले में गिरफ्तार नहीं किया गया है। वह इसलिए हाजिर नहीं हुआ क्योंकि उसकी पत्नी बीमार है। हालांकि वह एक स्वतंत्र चार्टड अकाउंटेंट है। अदालत अब इस मामले की सुनवाई 9 अगस्त को करेगी।

प्रमुख खबरें

UP वालों को कट्टे, गैंगवार और परिवारवाद वाले राज की याद दिलाकर सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा तय कर गये Amit Shah

UP Rojgar Mela: पीलीभीत में 2500 से अधिक पदों पर 28 सितंबर को लगेगा Mega Job Fair

Omar Abdullah ने J&K Assembly में चली अपने पिता वाली पुरानी चाल, BJP ने हाथ के हाथ दे दिया तगड़ा जवाब

Kitchen Slab Vastu Tips: किचन स्लैब पर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, लग सकता है वास्तु दोष