अजय देवगन ने आज तक नहीं देखी काजोल की DDLJ? वजह है शाहरूख खान का धोखा

By रेनू तिवारी | Nov 03, 2020

बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन और काजोल की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते हैं। दोनों की साथ में कई फिल्में हैं। अजय देवगन हाल ही में अपनी पत्नी के साथ फिल्म तान्हाजी में भी काम किया था। दिलवाले के बाद काजोल का ये कमबैक था। इससे चार साल पहले काजोल, शाहरुख खान के साथ फिल्म दिलवाले में नजर आयी थी। शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी को भी काफी लोकप्रिय है। फिल्म दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे से दोनों की जोड़ी को दुनियाभर में पसंद किया जाने लगा। बॉलीवुड की ऐतिसाहिक फिल्मों में दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे एक थी। 

फिल्मों की तरह निजी जीवन में भी  काजोल-अजय देवगन-शाहरुख खान के जीवन में त्रिकोण समीकरण पनप रहा था। काजोल और शाहरुख की जोड़ी की लोकप्रियता इतनी बढ़ गयी थी कि इससे काजोल के पति अजय देवगन को काफी दिक्कत होने लगी थी। माना जाता है कि कभी खुशी कभी गम के बाद अजय ने काजोल को शाहरुख के साथ काम करने के लिए मना कर दिया था। अजय देवगन को आखिर शाहरुख खान से इतनी समस्या क्यों हो रही थी?

कजोल नहीं  शाहरुख को न पसंद करने का कारण करण-अर्जुन फिल्म थी!

अजय देवगन और शाहरुख खान के बीच का विवाद काजोल की वजह से नहीं था इस विवाद की जड़ थी राकेश रोशन की फिल्म करण-अर्जुन। शाहरुख, काजोल के बहुत अच्छे दोस्त है लेकिन वह दोस्ती के कारण अपने पति को नाराज नहीं कर सकती थी इस लिए उन्होंने शाहरुख के साथ काम न करने का फैसला कर लिया था। 

इसे भी पढ़ें: दुबई में कुछ इस तरह मनाया गया शाहरुख का जन्मदिन, बुर्ज खलीफा पर चमके किंग खान 

करण-अर्जुन कैसे बनी विवाद की वजह

 फिल्म करण-अर्जुन बनने के दौरान बॉलीवुड गलियारों मे एक अफवाह काफी फैली हुई थी। खबरे ये थी फिल्म बनाने के समय राकेश रोशन ने फिल्म के लिए अजय देवगन और शाहरुख खान को फिल्म के लिए कास्ट किया था। फिल्म की कास्टिंग के दौरान अजय देवगन को लगा कि फिल्म का शाहरुख खान का किरदार ज्यादा मजबूत है इसके लिए उन्होंने राकेश रोशन से बाद की कि वह शाहरुख खान के किरदार को करना चाहते हैं। राकेश ने अजय से कहा कि आप शाहरुख खान से बात कर लो। शाहरुख खान से जब अजय देवगन ने बात की तो उन्होंने कहा कि हम दोनों ही फिल्म छोड़ देते हैं क्योंकि ये स्क्रिप्ट मुझे ज्यादा पसंद नहीं है। उस समये अजय देवगन और शाहरुख खान ने फिल्म छोड़ दी। बात में पता चला कि शाहरुख खान ने फिल्म को फिर से साइन कर दिया। इस बात से अजय देवगन काफी नाराज हुए थे।

 अजय देवगन ने आज तक नहीं देखी फिल्म दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे

अजय देवगन ने शाहरुख खान की फिल्में भी तब से नहीं देखी। अफवाह ये भी है कि अजय देवगन ये बात आज भी नहीं भूले हैं। शाहरुख खान के कारण उन्होंने अपनी पत्नी की सुपरहिट फिल्म दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे भी नहीं देखी। 

  

प्रमुख खबरें

ODI World Cup 2027 | Mohammad Kaif ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के भविष्य पर दिया बड़ा बयान, फिटनेस और जुनून को बताया अहम

Meta की Mega Deal: CRED में 8,550 करोड़ का निवेश, Kunal Shah संभालेंगे WhatsApp की कमान

मुकेश अंबानी का Jio और NSE ला रहे Mega IPO, Stock Market में 60 हजार करोड़ की हलचल

Tata Motors का EV सेक्टर में बड़ा दांव, 3400 Commercial Vehicles का मिला बंपर ऑर्डर