रीट्वीट के जरिए माकन का अमरिंदर-गहलोत पर हमला, 'CM बनते ही समझ लेते हैं उनकी वजह से पार्टी जीती'

By अंकित सिंह | Jul 20, 2021

कई उठापटक के बाद आखिरकार कांग्रेस आलाकमान पंजाब के विवाद को सुलझाता नजर आ रहा है। पंजाब में विवाद खत्म होने के बाद इस बात की उम्मीद बंधी थी कि अब राजस्थान में भी कांग्रेस के अंदर का विवाद खत्म हो सकता है। सचिन पायलट और उनके समर्थक विधायक लंबे समय से सम्मानजनक पद के लिए इंतजार में हैं। आलाकमान की ओर से भी राजस्थान में खींचतान कम करने के लिए एक समिति बनाई गई थी। इसी समिति के प्रभारी के रूप में अजय माकन की नियुक्ति हुई है। मकान लगातार राजस्थान में कांग्रेस के अंदर की हलचल को कम करने में जुटे हुए हैं। इन सबके बीच अजय माकन ने एक ऐसे ट्वीट को एक ट्वीट कर दिया है जिसकी वजह से कांग्रेस में हलचल बढ़ सकती है। माकन ने जिस ट्वीट को रिट्वीट किया है उसमें लिखा है 20 साल से ज्यादा अध्यक्ष रहीं सोनिया ने कभी अपना महत्व नहीं जताया। नतीजा यह हुआ कि वे वोट लाती थीं और कांग्रेसी अपना चमत्कार समझकर गैर जवाबदेही से काम करते थे। हार जाते थे तो दोष राहुल पर, जीत का सेहरा खुद के माथे! सिद्धु को बनाकर नेतृत्व ने सही किया। ताकत बताना जरूरी था। किसी भी राज्य में कोई क्षत्रप अपने दम पर नहीं जीतता है। गांधी नेहरू परिवार के नाम पर ही गरीब, कमजोर वर्ग, आम आदमी का वोट मिलता है। मगर चाहे वह अमरिन्द्र सिंह हों या गहलोत या पहले शीला या कोई और! मुख्यमंत्री बनते ही यह समझ लेते हैं कि उनकी वजह से ही पार्टी जीती।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: Agnipath Scheme में हुए बदलाव का Uttar Pradesh, Punjab, Uttarakhand Assembly Elections पर क्या असर पड़ेगा?

Dhanteras पर निरोगी काया के लिए अपनाएं Vastu Tips, उत्तर-उत्तर-पूर्व दिशा में रखें जल

ईरानी तेल नेटवर्क की मदद पर Chandigarh के दंपति और उनकी फर्म्स पर US Sanctions

पंजाब में Stubble Burning से जहरीली हुई दिल्ली की हवा, Manjinder Singh Sirsa का मान सरकार पर आरोप