अजमल कसाब ने मुझे गोली मारी...17 साल बाद, 26/11 मुंबई हमले विक्टिम ने भयावह दिन को किया याद

By अभिनय आकाश | Nov 26, 2025

26/11 के मुंबई आतंकी हमले में जीवित बची एक महिला ने उस रात का भावुक किस्सा साझा किया है जिसने उसकी ज़िंदगी हमेशा के लिए बदल दी। गोलीबारी शुरू होने के पल को याद करते हुए, उसने कहा कि जिस रात मुझे गोली मारी गई थी, मैंने आतंकवादियों को गोलीबारी करते देखा और मेरे सामने कई लोग मारे गए। मैं उस रात को आज तक नहीं भूल पाई हूँ। हर साल गिनती होती है, लेकिन हमारे लिए वह रात हमेशा के लिए याद रहती है।

इसे भी पढ़ें: CJI सूर्यकांत का पहला बड़ा निर्णय, ईसाई आर्मी ऑफिसर ने मंदिर में घुसने से किया था इनकार, SC ने बर्खास्तगी को सही ठहराया

अदालत कक्ष के अंदर, उन्होंने बताया कि पहचान प्रक्रिया के दौरान उन्हें गुमराह करने की कोशिश की गई। जब अदालत कक्ष में मेरे सामने तीन लोगों को खड़ा किया गया, तो मुझे कसाब की पहचान करनी थी। जज के बगल में बैठा व्यक्ति अजमल कसाब था। उन्होंने मुझे भ्रमित करने की कोशिश की। उन्होंने कहा, तुम ये कह रही हो, वो कह रही हो। मैंने कहा, नहीं, यही वो आतंकवादी है जिसने मुझे गोली मारी थी। 

प्रमुख खबरें

Vivek Agnihotri का ऐलान, बड़े पर्दे पर दिखेगी Operation Sindoor की अनकही दास्तान

Iran war Crisis: PM Modi एक्शन में, कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे High Level Meeting

Shaurya Path: Indian Army ने उतारी ड्रोन वाली घातक फौज, Shaurya Squadron से दुश्मन का खेल पल भर में होगा खत्म

इजरायल का सनसनीखेज दावा: IRGC नेवी कमांडर Alireza Tangsiri की हत्या, Iran ने साधी चुप्पी