मध्य प्रदेश में में राज्यसभा चुनाव के लिये मतदान शुरू, CM शिवराज ने डाला वोट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 19, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश से राज्यसभा की तीन रिक्त सीटों के लिये मतदान शुक्रवार सुबह नौ बजे से विधानसभा परिसर में शुरू हुआ। भाजपा विधायक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ और कांग्रेस के विधायक पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ मतदान करने विधानसभा परिसर में पहुंचे हैं। मतदान शुरू होने के बाद पहला मत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने डाला उसके बाद प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मतदान किया। मतदान के लिये सभी विधायक कोरोना महामारी से सावधानी के चलते मास्क पहने शारीरिक दूरी बनाकर कतार में खड़े दिखाई दिये। मध्य प्रदेश से राज्यसभा की तीन सीटों के चुनाव के लिये भाजपा ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुमेर सिंह सोलंकी को उम्मीदवार बनाया है जबकि कांग्रेस की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और वरिष्ठ दलित नेता फूल सिंह बरैया उम्मीदवार हैं। 

दिग्वियज सिंह दूसरी दफा राज्यसभा में जाने के लिये प्रत्याशी हैं।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग ने ऑनलाइन कक्षाओं पर लगाई रोक

मध्य प्रदेश विधानसभा में कुल 230 सीटें हैं तथा फिलहाल 24 सीटें रिक्त होने की वजह से विधानसभा की प्रभावी संख्या 206 है। इसमें भाजपा के 107, कांग्रेस के 92, बसपा के दो, सपा का एक तथा चार निर्दलीय विधायक हैं। इस स्थिति में राज्यसभा में निर्वाचन के लिए किसी भी उम्मीदवार को 52 मतों की जरुरत होगी। इस संख्या बल के हिसाब से भाजपा के दोनों उम्मीदवार यह चुनाव जीतने की अनुकूल स्थिति में हैं। भाजपा के एक नेता ने दावा किया कि बसपा के दो, निर्दलीय दो और सपा के एक विधायक के समर्थन के साथ भाजपा के पास कुल 112 विधायकों का समर्थन हासिल है। मध्य प्रदेश विधानसभा की कुल 230 सीटों में से वर्तमान में 24 सीटें खाली हैं। मार्च माह में ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने के बाद उनके 22 समर्थक विधायक भी कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गये। इससे प्रदेश में 15 माह पुरानी कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार गिर गयी। विधायकों की संख्या के आधार पर कांग्रेस एक सीट जीतने की स्थिति में दिखाई दे रही है।

प्रमुख खबरें

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा

Amit Shah के अरुणाचल दौरे पर होर्डिंग गिराने वाले Youth Congress नेता तार जॉनी को मिली जमानत

Jannik Sinner की होगी घुटने की सर्जरी, Australian Open से बाहर होने की आशंका