नहीं रही भोजपुरी इंडस्ट्री की उभरती अभिनेत्री Akanksha Dubey, बनारस के होटल में फांसी लगाकर की आत्महत्या

By एकता | Mar 26, 2023

भोजपुरी इंडस्ट्री से एक बड़ी दुखभरी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि इंडस्ट्री की उभरती अभिनेत्रियों में शुमार आकांक्षा दुबे ने आत्महत्या कर ली है। सूत्रों के मुताबिक, अभिनेत्री ने बनारस के सारनाथ होटल में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। वह महज 25 साल की थी। उनकी मौत की खबर से उनके फैंस को तगड़ा झटका लगा है। बता दें, आकांक्षा के निधन की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है। 

इसे भी पढ़ें: Sushant Singh Rajput के अचानक निधन से बुरी तरह टूट गयी थीं Smriti Irani, रो-रोकर सुनाई आपबीती

आज ही रिलीज हुआ नया म्यूजिक वीडियो

आकांक्षा दुबे थोड़े ही समय में भोजपुरी इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा बन गयी थी। उन्होंने इंडस्ट्री के कई नामी सिंगर और अभिनेताओं के साथ काम किया। 26 मार्च यानि आज ही के दिन सुबह अभिनेत्री का पवन सिंह के साथ नया म्यूजिक वीडियो 'ये आरा कभी हारा नहीं' रिलीज हुआ है। ऐसे में अभिनेत्री के अचानक आत्महत्या की खबर सच में काफी चौकाने वाली है।

इसे भी पढ़ें: Sidharth Malhotra ने पत्नी Kiara Advani को डेडिकेट किया 'स्टाइल अवॉर्ड', पत्नी ने लुटाया पति पर प्यार

आकांक्षा दुबे के आखिरी पोस्ट

अभिनेत्री अपनी मौत से एक दिन पहले तक सोशल मीडिया पर एक्टिव थी। उन्होंने आज ही रिलीज हुए अपने गाने का एक पोस्टर शेयर किया था। इसके अलावा उन्होंने अपना एक डांस वीडियो भी शेयर किया था। इसके अलावा अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम के स्टेटस पर एक दर्द भरी रील शेयर की थी। रील में 'के राह देखेंगे तेरी चाहे जमाना लग जाए, या तो आ जाए तू, या हम ही ठिकाने लग जाएं...' शायरी लिखी हुई थी।

View this post on Instagram

A post shared by 𝐀𝐤𝐚𝐧𝐤𝐬𝐡𝐚 𝐃𝐮𝐛𝐞𝐲 (@akankshadubey_official)

प्रमुख खबरें

Telangana Assembly में वंदे मातरम पर AIMIM का Walkout, BJP बोली- यह भारत माता का सीधा अपमान

बढ़ रहा है तेल कंपनियों का घाटा, क्या 29 अप्रैल तक पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ाएंगे मोदी?

Kabul Attack पर भड़का भारत, Pakistan के बर्बर और कायरतापूर्ण कृत्य की कड़ी निंदा

Lok Sabha में खत्म हुआ गतिरोध, विपक्ष के 8 सांसदों का Suspension रद्द, सरकार-विपक्ष में बनी सहमति