By अभिनय आकाश | Sep 14, 2021
अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज मंहगाई कितनी हो गई है। दाल, सरसों का तेल कितना मेहनत हो गया। सरकार से जब पूछा गया कि सरसों का तेल मंहगा क्यों हो गया? तो सरकार कहती है कि हमने इसमें मिलावट नहीं की है। अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में चुनाव होने वाले हैं और सभी दल यूपी में आ रहे हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश की जनता ने बदलाव का मन बना लिया है और सपा की सरकार आएगी। भाजपा उद्योगपतियों की पार्टी है।
अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार को अपना चुनाव चिन्ह बदलकर बुलडोजर रख लेना चाहिए। ये सबसे बड़ी उपलब्धि सरकार की है कि इनके पास बुलडोजर है। बुलडोजर में स्ट्रेरिंग होता है। अभी बुलडोजर इधर चल रहा है। स्ट्रेरिंग घूम जाएगा तो बुलडोजर किधर चलेगा। इसके साथ ही अखिलेश यादव ने दावा किया कि मुख्यमंत्री आवास बना हुआ है उसका भी नक्शा पास नहीं है। ऐसी लंबी सूची होगी। सपा अध्यक्ष ने फैजाबाद-अयोध्या के गरीबों का जिक्र करते हुए कहा कि रात में उनका घर छीन लिया गया। रात में बुलडोजर चला दिया गया। सरकार मनमानी कर रही है और कानून को नहीं मान रही है। अखिलेश ने कहां कि जब कभी भी समाजवादी सरकार प्रदेश में बनेगी तो आपके घर जो तोड़े गए हैं वो वहीं बनाकर दिए जाएंगे।
आज नए विश्वविद्यालय का पीएम द्वारा उद्घाटन किए जाने पर तंज कसते हुए सपा मुखिया ने कहा कि आजीवन साम्प्रदायिकता और संकीर्ण राजनीति के विरोधी रहे व भाजपा के पूर्वगामियों की ज़मानत ज़ब्त कराने वाले राजा महेन्द्र प्रताप सिंह के नाम पर नया विश्वविद्यालय बनाना भाजपाई ढोंग है जबकि उनके बनाए गुरुकुल विवि. वृंदावन को भाजपा सरकार ने नक़ली विवि घोषित करके उनका अपमान किया है।