अखिलेश के पास नहीं है भाजपा को सत्ता में आने से रोकने की ताकत: असदुद्दीन ओवैसी

By अनुराग गुप्ता | Mar 02, 2022

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के बीच घमासान मचा हुआ है। इसी बीच ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के पास भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता से उखाड़ फेंकने की ताकत नहीं है। उन्होंने 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ और 2019 के लोकसभा चुनाव में गठबंधन करके चुनाव लड़ा था। 

एआईएमआईएम प्रमुख ने आवारा पशुओं की समस्या का मुद्दा उठाया। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए एआईएमआईएम प्रमुख ने कहा कि उन्हें आवारा पशुओं की समस्या के बारे में पता चला जो राज्य में किसानों को चुनाव के समय ही परेशान कर रहे हैं। वहीं उन्होंने कहा कि मुफ्त राशन बांटकर भाजपा गरीबों का अपमान कर रही है। 

इसे भी पढ़ें: चुनावी सभा में राजनाथ बोले- इस बार नया इतिहास लिखने जा रहा है उत्तर प्रदेश का मतदाता 

सके अतिरिक्त एक अन्य रैली में उन्होंने यूएपीए कानून को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अमित शाह ने यूएपीए कानून लाया था। वह कानून यह कहता है कि दिल्ली में एनआईए का एक अफसर बैठककर विधानसभा में किसी लड़के का नाम शादाब हो सकता है तो उसे बिनी कोर्ट के फैसले के आतंकवादी घोषित कर सकते हैं। सपा, कांग्रेस और बसपा ने मिलकर इस कानून की तारीफ की। इस कानून की मुखालिफत सिर्फ और सिर्फ हमने किया था।

प्रमुख खबरें

Disha Salian मामले में नाम घसीटे जाने पर बोले Sooraj Pancholi, कहा- मेरा कोई लेना-देना नहीं

Vanakkam Poorvottar: Meghalaya में BJP ने कर दिया बहुत बड़ा खेल, एक झटके में बदल डाला विधानसभा का पूरा गणित

Asian Games में Anantjeet Naruka और Parinaaz Dhaliwal ने जीता ऐतिहासिक कांस्य पदक

काम और जिंदगी के उलझन में फंसे Govinda, पुराने साथी Anupam Kher ने बढ़ाया हौसला