अखिलेश-मायावती की रैली में घुसे सांड का तांडव, सपा ने साधा भाजपा पर निशाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 26, 2019

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आवारा पशुओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर शुक्रवार को निशाना साधा।अखिलेश ने ट्वीट किया,‘‘आजकल आप देख रहे हैं कि किस तरह आवारा साँड़ों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है?’’अखिलेश ने रैली में अचानक एक सांड के आ जाने का उल्लेख करते हुए भाजपा सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा,  कल रैली में एक साँड़ अपना ज्ञापन देने घुस आया और भाजपा सरकार का गुस्सा बेचारे सिपाही पर निकाल डाला। जब उसे बताया कि ये उनको बेघर करने वालों की रैली नहीं है, तब जाकर वो शांत हुआ। 

उन्होंने एक अन्य टवीट में कहा,  21 महीनों में हमने एक्सप्रेसवे बनाया था लेकिन पिछले दो सालों में जनता पांच करोड़ आवारा पशुओं से परेशान हो गई है। अखिलेश ने कहा,  अगर सरकार राजनीतिक कार्यक्रमों में सांड को घुसने से नहीं रोक पा रही है तो ग़रीब किसानों का क्या हाल हो रहा होगा, यह बस वही जानते होंगे। 

इसे भी पढ़ें: हमें प्रचार मंत्री नहीं, प्रधानमंत्री चाहिए : अखिलेश यादव

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Harish Rawat के बयान पर भड़कीं Rekha Arya, पूर्व सीएम पर लगाए गंभीर आरोप

कर्नाटक में निवेश बढ़ाएं, DK Shivakumar ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स को दिया सरकारी सहयोग का भरोसा

Washington DC फायरिंग में 1 शख्स की मौत और 4 घायल, हमलावर ने खुद को मारी गोली

Messi मैच विवाद: पूर्व खेल मंत्री Abdurahiman पर केस चलाने को राज्यपाल की हरी झंडी