ओपी राजभर की अखिलेश यादव को सलाह, कहा- एसी की हवा छोड़कर लोगों और कार्यकर्ताओं से मिलें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 23, 2022

मऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओमप्रकाश राजभर ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को एयर कंडीशनर की हवा छोड़ घर से बाहर निकल कर लोगों तथा कार्यकर्ताओं से मिलने और अपने संगठन को मजबूत करने की सलाह दी है। राजभर ने यहां अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में अखिलेश को नसीहत देते हुए कहा सपा अध्यक्ष को एयर कंडीशनर की हवा लग गई है। उन्हें कार्यकर्ताओं के बीच आना चाहिए और उनसे मुलाकात करनी चाहिए। मैं जब उनसे मिलूंगा तो कहूंगा कि आप बाहर निकलिए और कार्यकर्ताओं से मिलिए। 

इसे भी पढ़ें: आजम खान और अखिलेश यादव के बीच मनमुटाव? मुसलमानों पर समाजवादी पार्टी का क्या होगा फ्यूचर प्लान 

राजभर ने कहा सपा अध्यक्ष को घेरे रहने वाले नवरत्नों की वजह से ही वह इस विधानसभा चुनाव के बाद सरकार नहीं बना पाए। लोग उन्हें वोट देने को तैयार थे लेकिन वह खुद वोट लेने को तैयार नहीं थे। इस सवाल पर कि अगर उनके इस बयान को लेकर सपा उनकी पार्टी से नाता तोड़ लेती है, राजभर ने कहा मैंने अपनी पार्टी को खुद बनाया है और उसे मजबूत करने के लिए काम किया है। जिसे मेरी जरूरत होगी वह खुद ही आएगा। गौरतलब है कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव सपा के साथ मिलकर लड़ा था और उसे छह सीटों पर कामयाबी मिली थी।

प्रमुख खबरें

Tata Group की Air India का बड़ा दांव, Drukair के साथ करार से SAARC देशों में बढ़ेगा Connectivity Network

Shaurya Path: Kirana Hills और Skardu को लेकर पूर्व CDS Anil Chauhan के खुलासों से चौंकी दुनिया, Pakistan बात करना चाह रहा था, मगर India...

Famous Temple: मां बगलामुखी मंदिर क्यों है खास, Celebs और VIPs की आस्था का केंद्र बना Himachal Pradesh का यह सिद्ध धाम

Islamabad के PIMS अस्पताल में आग लगने से 14 नवजातों की मौत, जांच समिति गठित