सपा की सरकार बनी तो 11 लाख पदों पर नौजवानों को देंगे नियुक्तियां: अखिलेश ने किया बड़ा वादा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 24, 2022

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पर 11 लाख खाली पदों पर भर्ती नहीं करने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को यहां कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर इन 11 लाख पदोंपर नौजवानों को नियुक्तियां दी जाएंगी। शहर की तीन विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों के लिए रामबाग स्थित सेवा समिति विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से रोडशो शुरू करने से पूर्व जनसभा को संबोधित करते हुए यादव ने कहा, “हमारे नौजवान वर्दी पहनना चाहते हैं, देश की सेवा करना चाहते हैं। लेकिन इस सरकार ने भर्ती नहीं निकाली।” 

पूर्व मुख्यमंत्री का रथ (प्रचार के लिए डिजाइन की गई बस) रामबाग से शुरू होकर मेडिकल चौराहा होते हुए पीडी टंडन पार्क पहुंचा जहां उन्होंने शहर उत्तरी सीट से प्रत्याशी संदीप यादव के समर्थन में वोट मांगे। पीडी टंडन पार्क से रथ सुभाष चौराहा, पत्थर गिरिजाघर से लीडर प्रेस चौराहा पहुंचा जहां शहर पश्चिमी सीट से उम्मीदवार ऋचा सिंह के समर्थन में सपा प्रमुख ने वोट मांगे। इससे पूर्व, शहर से 30 किलोमीटर दूर हंडिया विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की सरकार हवाई चप्पल पहनने वालों को हवाई सैर कराने की बात करती है। उन्होंने भाजपा सरकार पर हवाई जहाज, हवाईअड्डे और बंदरगाह बेचने का आरोप लगाया। 

इसे भी पढ़ें: आदित्य ठाकरे का दावा, शिवसेना के सहयोग से ही बनेगी यूपी की अगली सरकार 

उन्होंने दावा किया, “भाजपा की सरकार ये सब इसलिए बेच रही है ताकि उसे लोगों को ना आरक्षण देना पड़े और ना नौकरी देनी पड़े। ना रहेगा बांस, ना बजेगी बांसुरी।” जिले का नाम इलाहाबाद से प्रयागराज किए जाने पर तंज करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, “नाम बदलने के बाद यह जिला उतना ही बदनाम हुआ है। चाहे वह कुम्भ का घोटाला हो, चाहे नौजवानों पर लाठी चली हो, चाहे यहां के लोगों ने गंगा में बहती हुई लाशों को देखा हो। नाम जरूर बदल दिया, लेकिन सरकार ने बदनामी भी उतनी ही कराई है।

प्रमुख खबरें

T20 International में 4788 रन: Smriti Mandhana बनीं दुनिया की नंबर 1 बल्लेबाज

Asian Games: Vidarsa Vinod ने 10m Air Rifle टीम स्पर्धा में जीता Silver Medal

Asian Games Table Tennis: भारतीय पुरुष और महिला टीम ने Indonesia को 3-0 से हराया

Mumbai में Metro निर्माण का बैरिकेड गिरने से 54 वर्षीय बाइक सवार की मौत