समाज के कामगार, कमजोर वर्गों के प्रति भाजपा का रवैया संवेदनहीन : अखिलेश यादव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 05, 2022

लखनऊ, 5 सितंबर। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हर वर्ग का विरोधी करार देते हुए कहा कि उसका चरित्र अमानवीय है, समाज के कामगार, कमजोर वर्ग और अल्पसंख्यकों के प्रति उसका रवैया संवेदनहीन है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में श्रमिक संगठनों, समाज सेवियों, वित्तविहीन माध्यमिक शिक्षकों, घुमंतू तथा लघु एवं मध्यम उद्यमों के श्रमिक प्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित करते हुए सपा अध्यक्ष ने दावा किया, ‘‘आज भाजपा अपने कुप्रचार से लोगों को भ्रमित करने को अपनी उपलब्धि मानती है। भाजपा की नीतियों के खिलाफ सपा संघर्ष कर रही है और वह समाजवाद, लोकतंत्र और पंथनिरपेक्षता के लिए प्रतिबद्ध है।’’

उन्होंने विधानसभा चुनाव में सपा का साथ देने के लिए श्रमिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी श्रमिकों के साथ है और उसने अपनी सरकार में मजदूरों के पक्ष में कई निर्णय लिए थे और योजनाएं लागू की थीं। कोविड लॉकडाउन में श्रमिकों को अनाथ छोड़ने और उनके लिए कुछ नहीं करने का आरोप लगाते हुए अखिलेश यादव ने कहा, ‘‘पैदल अपने घर लौटते हुए रास्ते में 90 मजदूरों की मौत हुई। श्रमिकों को समाजवादी पार्टी ने मदद दी और प्रत्येक मृतक के आश्रित को एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता भी दी।

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी