Akshay Kumar Apology: अक्षय कुमार ने लोगों से मांगी माफी, बोले- दोबारा ऐसा नहीं करूंगा

By अंकित सिंह | Apr 21, 2022

अपने अभिनय से लोगों का दिल जीतने वाले अक्षय कुमार हाल में ही काफी सुर्खियों में आ गए थे। सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल भी किया जा रहा था। इसका सबसे बड़ा कारण यह था कि अक्षय कुमार को लोगों ने विमल इलायची के एक विज्ञापन में देख लिया। इस विज्ञापन में अक्षय कुमार शाहरुख खान और अजय देवगन के साथ नजर आ रहे थे। लोगों ने शाहरुख खान और अजय देवगन को तो कुछ नहीं कहा, लेकिन अक्षय कुमार को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया और खूब आलोचना की। इसी को लेकर अक्षय कुमार ने अब माफी मांग ली है। एक विज्ञप्ति जारी कर अक्षय कुमार ने लिखा कि आगे से ऐसा कभी नहीं करूंगा। अक्षय कुमार ने एक पोस्ट में लिखा कि आई एम सॉरी, मैं अपने सभी फैंस और शुभचिंतकों से माफी मांगना चाहता हूं। पिछले कुछ दिनों से आपके रिएक्शंस ने मुझे बहुत प्रभावित किया है। मैं कभी तंबाकू को एंडोर्स नहीं किया और ना ही कभी करूंगा। विमल इलायची के साथ मेरे एसोसिएशन को लेकर सामने आई आपकी भावनाओं की इज्जत करता हूं, इसलिए मैं पूरी विनम्रता के साथ इससे पीछे हट रहा हूं। इसके साथ ही अक्षय कुमार ने यह भी लिखा मैंने फैसला किया है कि मैं विज्ञापन से मिली फीस को अच्छे कार्यों के लिए काम में लाऊंगा। ब्रांड चाहे तो इस ऐड को ऑन एयर करना जारी रख सकता है जब तक कि इसके कॉन्ट्रैक्ट की लीगल अवधि पूरी नहीं हो जाती है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं वादा करता हूं कि भविष्य में पूरी समझदारी के साथ विकल्पों को चुनूंगा। बदले में मैं हमेशा आपके प्यार और दुआओं को मांगता रहूंगा।

प्रमुख खबरें

नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर Ashok Gehlot ने BJP पर साधा निशाना

असम चुनाव में EVM की विश्वसनीयता पर PIL की स्वीकार्यता पर Gauhati HC में सुनवाई

RSS Chief Mohan Bhagwat बोले: भेदभाव न करना ही भारत की धर्मनिरपेक्षता की असली परंपरा

बाढ़ पीड़ितों की अनदेखी कर BJP मना रही PM Modi का जन्मदिन, Akhilesh Yadav ने साधा निशाना