अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी का फर्स्ट लुक आउट, इस दिन रिलीज होगी रिलीज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 05, 2019

मुम्बई। अक्षय कुमार अभिनीत ‘सूर्यवंशी’ 2020 में ईद के मौके पर बड़े पर्दे पर दस्तक देगी । फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी कर रहे हैं। शेट्टी की पिछली फिल्म ‘सिम्बा’ के अंतिम दृश्य में अक्षय कुमार एटीएस अधिकारी वीर सूर्यवंशी के किरदार में नजर आए थे।

अक्षय ने ट्वीट कर अपने प्रशंसकों को फिल्म की रिलीज की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ‘‘गोली के बदले गोली। 2020 ईद पर रोहित शेट्टी की सूर्यवंशी के लिए तैयार हो जाएं। एक्शन और मसाले से भरपूर। ‘सूर्यवंशी’ रोहित और अक्षय की एकसाथ पहली फिल्म है। फिल्म के सह-निर्माता करण जौहर ने भी ट्वीट कर फिल्म की रिलीज की जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: फिर. फिर.. फिर... ''हेरा फेरी 3'' आने को तैयार, इस बार होगा बड़ा ये सरप्राइज!

प्रमुख खबरें

24 घंटे में... PM मोदी की तस्वीर से जुड़ा क्या है मामला, जिसपर सौरव दास-अभिजीत दीपके-आशुतोष रांका को हाईकोर्ट से मिला नोटिस

Switzerland-Delhi Flight: नशे में धुत्त पाया गया एयर इंडिया का को-पायलट, ड्यूटी से हटाकर भेजा भारत

यकीन नहीं हो रहा, Mushtaq Khan को याद कर भावुक हुए Rajpal Yadav

Vishwakhabram: Italy की संसद में Women Politicians ने Mini Skirts पहन कर जताया विरोध, दुनिया हैरानी से देखती रह गयी