अब होगा इंतजार खत्म, शुरु हो रही है फिल्म वेलकम की शूटिंग

welcome-film-3-and-4-shooting-will-start-by-this-year

इस सीरिज की पहली फिल्म ‘वेलकम’ 2007 में आई थी। इसका निर्देशन अनीस बज्मी ने किया था। इसमें अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, फिरोज खान थे। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर थी। इसके बाद 2015 में ‘वेलकैम बैक’ आई। इसमें जॉन अब्राहम थे।

 मुंबई। वेलकम फ्रेंचाइजी के निर्माताओं ने ‘वेलकम 3’ और ‘वेलकम 4’ का निर्माण शुरू कर दिया है। इसमें जॉन अब्राहम, अनिल कपूर, परेश रावल और नाना पाटेकर होंगे। इस सीरिज की पहली फिल्म ‘वेलकम’ 2007 में आई थी।

इसका निर्देशन अनीस बज्मी ने किया था। इसमें अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, फिरोज खान थे। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर थी। इसके बाद 2015 में ‘वेलकैम बैक’ आई। इसमें जॉन अब्राहम थे।

इसे भी पढ़े: इंतज़ार हुआ ख़त्म, मुन्ना भाई की गांधीगिरी के लिए तैयार हो जाइए

फिल्म निर्माताओं से जुड़े करीबी सूत्र ने बताया, ‘‘हम लोग ‘ वेलकम 3’ और ‘वेलकम 4’ एक के बाद एक बनाने की योजना बना रहे हैं। हम लोग जल्द ही शूटिंग शुरू करेंगे। फिल्म में जॉन अब्राहम, नाना पाटेकर और परेश रावल होंगे। तीसरे का निर्देशन अहमद खान करेंगे।' इन दोनों फिल्मों को 2020 और 2021 में रिलीज करने की योजना है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़