अक्षय कुमार ने ‘केसरी’के सह-कलाकार संदीप नाहर को दी श्रद्धांजलि

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 16, 2021

मुंबई। सुपरस्टार अक्षय कुमार ने मंगलवार को ‘केसरी’ के अपने सह-कलाकार संदीप नाहर को श्रद्धांजलि दी और उन्हें ‘खुशमिजाज’ और ‘उत्साही’ युवा के रूप में याद किया। पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार अभिनेता संदीप नाहर ने मुम्बई के उपनगरीय इलाके गोरेगांव में अपने फ्लैट में सोमवार को फांसी लगाकर खुदकुशी की थी और अभिनेता ने फेसबुक पर पोस्ट किये एक वीडियो में इसके लिए अपनी पत्नी को जिम्मेदार ठहराया तथा ‘सुसाइड नोट’ में बॉलीवुड की ‘राजनीति’ का भी उल्लेख किया है।

इसे भी पढ़ें: राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर-स्टारर रूही का ट्रेलर रिलीज, हॉरर के साथ कॉमेडी का तड़का

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘नाहर को उनकी पत्नी और उनके दोस्तों ने बेडरूम में पंखे से लगे फंदे से लटका पाया। उन्होंने उन्हें नीचे उतारा और वे उन्हें गोरेगांव के एसवीआर अस्पताल ले गये। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार