राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर-स्टारर रूही का ट्रेलर रिलीज, हॉरर के साथ कॉमेडी का तड़का

Rajkumar Rao and Jahnavi Kapoor-starrer Ruhi trailer release
रेनू तिवारी । Feb 16 2021 2:02PM

राजकुमार राव और जान्हवी कपूर-स्टारर रूही (Roohi) फिल्म 'स्त्री' फ्रेंचाइजी की दूसरी सीरीज हैं। फिल्म 'स्त्री' की तरह ही इस फिल्म की कहानी भी एक चुड़ैल के इर्द गिर्द घूम रही है। इस बार चुडैल के किरदार में जान्हवी कपूर नजर आ रही है।

राजकुमार राव और जान्हवी कपूर-स्टारर रूही (Roohi) फिल्म 'स्त्री' फ्रेंचाइजी की दूसरी सीरीज हैं। फिल्म 'स्त्री' की तरह ही इस फिल्म की कहानी भी एक चुड़ैल के इर्द गिर्द घूम रही है। इस बार चुडैल के किरदार में जान्हवी कपूर नजर आ रही है। इस बार भूतनी का शिकार केवल आदमी नहीं है बल्कि शादीशुदा आदमी हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है और ये 11 मार्च 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। लगभग तीन मिनट के ट्रेलर में आप राजकुमार राव और वरुण शर्मा की कॉमेडी से इंप्रेस हो जाएंगे। वहीं जान्हवी कपूर के चेहरे पर केवल भूत वाला मेकअप अच्छा दिखाई पड़ रहा हैं। चुडैल के रोल में भी उनके चेहरे के भाव बदलते नजर नहीं आ रहे हैं। कहानी एंगल अच्छा होने के संभावना है। ट्रेलर तो मजेदार है देखना होगा फिल्म कैसी होगी। 

इसे भी पढ़ें: लाल बनारसी साड़ी संग लगाया माथे पर टीका, दूसरी बार दुल्हन बनीं दीया मिर्जा 

ट्रेलर में राजकुमार राव और वरुण शर्मा को जान्हवी कपूर के आसपास देखा जा सकता है। राजकुमार राव जान्हवी को पसंद करते हैं उन्हें छुप-छुप कर देखते है लेकिन जान्हवी के अंदर चुडैल होती है। अब जान्हवी के अंदर से चुडैल निकालने के लिए राजकुमार राव को कई तरह के प्रयास करते देखे जा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: 'आश्रम' वेब सीरीज विवाद मामले पर प्रकाश झा को राजस्थान HC ने दी बड़ी राहत, पढ़ें पूरा घटनाक्रम 

ट्रेलर से पहले राजकुमार ने फिल्म के दो फर्स्ट लुक पोस्टर्स को कैप्शन के साथ साझा किया था, यह सिर्फ फर्स्ट लुक है। उन्होंने इससे पहले टीज़र को साझा किया था जिसमें राज कुमार, जान्हवी और वरुण शर्मा को दूल्हा और दुल्हन के रूप में दिखाया गया था। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़