अक्षय कुमार और कार्तिक आर्यन मिलकर ढूंढेंगे भूलभूलैया में भूत!

By रेनू तिवारी | Jul 15, 2019

फिल्म 'प्यार का पंचनामा' में 'रज्जो' के किरदार को युवाओं ने खूब पसंद किया था। इस समय रज्जो से सोनू बने कार्तिक आर्यन के सितारें बुलंदियों पर हैं। कार्तिक आर्यन की ब्रैंड वैल्यू काफी बढ़ गई है, इसलिए उनको लगातार फिल्मों के ऑफर मिल रहे हैं। लव रंजन की सोनू के टीटू की स्वीटी और लुका छिपी के बाद कार्तिक आर्यन अब एक और बड़ी फिल्म में नजर आने वाले हैं, साथ ही उनके साथ बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार भी नजर आएंगे। 

मुंबई गरियारों से आयी खबरों के अनुसार कार्तिक आर्यन भूलभूलैया के सीक्वल में अक्षय कुमार के साथ नजर आने वाले हैं। जी हां अनीज बज्मी के निर्देशन में बन रही फिल्म भूलभूलैया-2 में कार्तिक आर्यन लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म में अक्षय कुमार का कैमियो रोल होगा। 

इसे भी पढ़ें: पंजाबी अभिनेता जस्सी गिल ने बॉलीवुड फिल्म ‘पंगा’ की शूटिंग पूरी की

2007 में आयी भूल भुलैया एक साइकोलॉजिकल बीमारी पर आधारित थ्रिलर और कॉमेडी फिल्म थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार सहित विद्या बालन, अमीषा पटेल और शाइनी आहूजा जैसे कई बड़े सितारें थे। अनीज बज्मी अभी अपने पुराने प्रोजेक्ट में बिजी हैं, वह मल्टीस्टारर फिल्म पागलपंती का भी निर्देशन कर रहे हैं। बज्मी का ये बड़ा प्रोजेक्ट है जिसमें जॉन अब्राहम, अरशद वारसी, अनिल कपूर, इलियाना डि क्रूज़ और पुलकित सम्राट जैसे सितारे काम कर रहे हैं, ऐसे में फिल्म पागलपंती के शूट के बाद फिल्म भूलभूलैया के सीक्वल पर काम शुरू होगा। फिल्म की स्क्रिप्ट को लेकर भी अभी कोई खुलासा नहीं हुआ है। देखना होगा की फिल्म मेकर्स भूल भुलैया की ही कहानी को आगे बढ़ाते है कि या इस बार कुछ नया करने वाले हैं?

इसे भी देखें-

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद