अक्षय खन्ना ने शेयर की अपने पिता विनोद खन्ना के साथ बचपन की तस्वीर, लिखा इमोशनल पोस्ट

By रेनू तिवारी | Apr 28, 2020

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार विनोद खन्ना ने अपने अभिनय से जो लोगों के दिलों में जगह बनाई थी वह जगह कभी मिट नहीं सकती। 27 अप्रैल 2017 को विनोद खन्ना ने दुनिया को अलविदा कह दिया लेकिन वह लोगों के दिलों में अमर है। विनोद खन्ना की पुण्यतिथि  पर उनके बेटे अक्षय खन्ना ने विनोद खन्ना के साथ एक थ्रौबेक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।

अक्षय खन्ना ने सोशल मीडिया पर अपने बचपन की तस्वीर शेयर की है जिसमें उनके पिता विनोद खन्ना ने अक्षय खन्ना और उनके छोटे भाई राहुल खन्ना का हाथ हाथ रखा है। अक्षय खन्ना ने ये तस्वीर शेयर करते हुए एक बहुत ही प्यारा सा कैप्शन दिया है उन्होंने लिखा एक पिता और उसके बच्चे के बीच प्यार की कोई एक्सपायरी डेट नहीं होती है। हम आपको हमेशा याद करते रहेंगे।

आपको बता दें कि आज से तीन साल पहले कैंसर की बीमारी के कारण 70 साल की उम्र में निधन हो गया था। विनोद खन्ना अपने जनाने के सुपरस्टार थे उन्होंने पर्दे पर कई दमदार किरदार निभाए हैं जिसके लिए उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: अवॉर्ड शो के दौरान जया बच्चन ने कुछ ऐसा कह दिया, जिसे सुनकर ऐश्वर्या राय रोने लगीं!

Explore Bollywood News in Hindi only at Prabhasakshi

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर